प्रतीकात्मक तस्वीर।
प्रतीकात्मक तस्वीर।
Caffeine Based Drinks Harmful For Heart :�आज के दौर में हार्ट अटैक के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। युवाओं से लेकर बुजुर्गों में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ रहा है। इसकी वजह से कई बार मरीजों की मौत भी हो जाती है। एक्सपर्ट्स की मानें तो हार्ट अटैक के खतरे का कारण कैफीन भी हो सकता है। कैफीन एक ऐसा पदार्थ होता है, जो कि नेचुरल रूप से कई पौधों में पाया जाता है। इससे कई सारे पेय पदार्थों को बनाने में मदद मिलती है। भारत समेत पूरी दुनिया में कैफीन ड्रिंक्स का सेवन अधिक मात्रा में किया जाता है। इसका सेवन करने से लोगों को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। अगर आप एक बार ऐसी ड्रिंक्स को पीना शुरू कर देते हैं तो इन्हें पीने की लत लग जाती है और धीरे-धीरे आप इन ड्रिंक्स का सेवन जरूरत से ज्यादा करने लगते हैं। इसकी वजह से आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है, जो आपके लिए हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ा सकती है। आइए जानते हैं उन कैफीन पदार्थों के बारे में जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
1.� एनर्जी ड्रिंक्स (Energy Drinks)
आज के समय अधिकतर युवा एनर्जी ड्रिंक्स पीने में अधिक दिलचस्पी रखते हैं। यदि आप 1 कप एनर्जी ड्रिंक्स पीएंगे, तो� लगभग 85 मिलीग्राम कैफीन आपके शरीर में जाएगा। जो कि सेहत के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि इन चीजों से दूरी बनाए रखें। वरना, हार्ट अटैक आने का खतरा अधिक बढ़ सकता है।�
2. कॉफी (Coffee)�
अधिकतर सभी लोग घर, ऑफिस या दोस्तों के साथ कैफे में जाकर कॉफी पीना ज्यादा पसंद करते हैं। कॉफी में कैफीन में अधिक मात्रा में पाई जाती हैं। इसकी वजह से ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) की समस्या भी बढ़ सकती है। अगर आप 1 कप कॉफी पिएंगे, तो 60 मिलीग्राम कैफीन शरीर के अंदर जाता है, जो कि सेहत के लिए काफी हानिकारक है।
3. चाय (Tea)
भारत में करोड़ों लोग चाय पीना ज्यादा पसंद करते हैं। क्योंकि, इससे व्यक्ति का आलस उतर जाता है। कहा जाता है कि चाय के ज्यादा सेवन की वजह से भारत में हार्ट के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। 1 कप चाय में 14 से 60 मिलीग्राम कैफीन पाया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।�
4. सोडा (soda)�
भारत में सोडा के कई सॉफ्ट ड्रिंक्स और कोल्ड ड्रिंक्स पाए जाते हैं, जो कि सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है। सोडा पीने का शोक बच्चों से लेकर बूढों तक में होता है। लेकिन, सोडे में चीनी होने के साथ-साथ कैफीन पाया जाता है। ये हार्ट और शुगर के मरीजों के लिए हानिकारक होता है।�
5. ग्वाराना ड्रिंक्स (Guarana Drinks)
ग्वाराना ड्रिंक्स को एक बीज की मदद से तैयार किया जाता है। ये ज्यादातर दक्षिण अमेरिका के अमेजन क्षेत्र में अधिक पाया जाता है। इसकी मदद से एनर्जी सप्लीमेंट, फूड और एनर्जी ड्रिंक्स को तैयार किया जाता है, जो कि हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ा देते हैं।�
ये भी पढ़ें:-�Basil Seed Water: तुलसी के बीजों का पानी पीने से होंगे ये जबरदस्त फायदे
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/mAcjCT3
https://ift.tt/sR19uN4

No comments: