World Heart Day 2023: इन ब्लड ग्रुप के लोगों में हार्ट अटैक का सबसे ज्यादा खतरा, पढ़िये नई स्टडी का खुलासा
इन ब्लड ग्रुप वालों को हार्ट अटैक का खतरा।
इन ब्लड ग्रुप वालों को हार्ट अटैक का खतरा।
World Heart Day 2023 : शरीर को स्वस्थ रखना है, तो हार्ट का ख्याल रखना अति आवश्यक है। हार्ट शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है। आजकल लोग अनहेल्दी खाना खाने के कारण अधिकतर लोग बीमारियों का शिकार होते जा रहे हैं। युवाओं से लेकर बुजुर्गों में भी हार्ट अटैक के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हार्ट डिजीज के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए हर साल दुनियाभर में वर्ल्ड हार्ट डे (World Heart Day) मनाया जाता है।��
हार्ट संबंधी बीमारियां मुख्यतौर पर व्यक्ति की लाइफस्टाइल पर अधिक निर्भर करती हैं। लेकिन, कई बार ब्लड ग्रुप की समस्या भी इसका मुख्य कारण बन जाता है। दरअसल, आप सभी को इस बात को जानकर हैरानी होगी कि ब्लड ग्रुप की समस्या के कारण भी हार्ट अटैक आने का खतरा अधिक बढ़ जाता है। चलिए इस खबर के जरिए समझने की कोशिश करते हैं कि किस ब्लड ग्रुप से हार्ट अटैक होने का खतरा अधिक बढ़ जाता है।
स्टडी में आया ये सच सामने�
पहले की स्टडी में कहा जाता था कि O ब्लड ग्रुप के लोगों में हार्ट अटैक का खतरा अधिक होता है। लेकिन, ब्लड ग्रुप और हार्ट से जुड़ी बीमारियों से संबंधित नए शोध से पता चला है कि बी और ए ब्लड ग्रुप (B and A blood group) वाले लोगों में भी दिल की बीमारी का खतरा अधिक होता है क्योंकि इन दोनों ब्लड ग्रुप वाले लोगों को ब्लड क्लॉटिंग ( blood clotting) होने का खतरा अधिक होता है। इसी वजह से इन ब्लड ग्रुप वाले लोगों को दिल रोगों का खतरा अधिक बढ़ जाता है।�
इन ब्लड ग्रुप वालों को हार्ट अटैक का खतरा अधिक�
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, लगभग 4 लाख लोगों पर शोध किया गया था। इस शोध की मानें, तो ओ ब्लड ग्रुप वाले लोगों में भी हार्ट की बीमारी होने का खतरा अधिक बढ़ जाता है। जबकि अन्य ब्लड ग्रुपों के मुताबिक ओ ब्लड ग्रुप (o blood group) वाले लोग हार्ट फेलियर और हार्ट अटैक का खतरा 10 प्रतिशत तक कम होते थे।�
हेल्दी चीजों का सेवन करें
अगर आप भी हार्ट अटैक से बचना चाहते हैं, तो आपको हेल्दी चीजों का सेवन करना चाहिए। हेल्दी डाइट लेने के साथ में हेल्दी वर्कआउट करना अधिक आवश्यक है। ऐसा करने से आप स्वस्थ रहेंगे और अन्य बीमारियों के होने का खतरा भी कम रहेगा।�
ये भी पढ़े:-��Calciferol Rich Foods: बच्चों में कैल्सिफेरॉल की कमी से हो सकता है रिकेट्स
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/qL3Nvwf
https://ift.tt/sR19uN4

No comments: