
सर्दियों में बीमार होने के चांस ज्यादा होते हैं। इस मौसम में शरीर का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। ऐसे में भुने लहसुन का सेवन काफी फायदेमंद होता है। इसमें आयरन, विटामिन से लेकर कई जरूर तत्व पाए जातें हैं, जो शरीर के लिए काफी जरूरी होते हैं। यह आपकी इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाता है। इसी बीच आज हम आपको भुने लहसुन के फायदो के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं भुने लहसुन के फायदो के बारे में।
कैंसर से बचाता है
लहसुन में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी वायरल गुण होते हैं, जो बॉडी में कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकता है। इसके साथ ही यह बड़ी बीमारियों को भी ठीक करता है। इसके लिए आप हर रोज 2 कली भुने हुए लहसुन का सेवन करें।
अस्थमा से बचाव
लहसुन में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। अस्थमा के मरीजों का इसका सेवन जरूर करना चाहिए। यह इंसान की सांस से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में काफी मदद करता है। इसके लिए आप रोजाना एक गिलास दूध के साथ 2 कली भुने हुए लहसुन का सेवन करें।
इम्यूनिटी मजबूत
कोरोना काल में हर किसी को अपनी इम्यूनिटी मजबूत करने की सलाह दी जा रही है। जिससे इस बीमारी को आसानी से मात दी जा सके। ऐसे में आप हर रोज 2 कली भुने लहसुन को शहद के साथ खाएं।
No comments: