टेस्ट में बेस्ट और हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद है कुल्हड़ वाली चाय

कुल्हड़ वाली चाय के फायदे (फाइल फोटो)

कुल्हड़ वाली चाय के फायदे (फाइल फोटो)

ज्यादातर लोगों की सुबह चाय की चुस्की के साथ होती है। चाय पीने से थकान दूर होती है। वहीं कुछ लोगों के लिए चाय एनर्जी ड्रिंक का काम करती है। कुल्हड़ वाली चाय पीने का हर कोई शौकीन होता है। सदियों पहले कुल्हड़ की ही चलन था। वहीं धीरे धीरे इसका चलन फिर से वापस आ रहा है। कई दुकानों पर आज भी चाय कुल्हड़ में दी जाती है। तो वहीं कुछ लोग खासतौर पर कुल्हड़ वाली चाय पीने जाते हैं। लेकिन बहुत कम लोग ही कुल्हड़ वाली चाय के फायदे के बारे में जानते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुल्हड़ वाली चाय के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं कुल्हड़ वाली चाय के फायदे।

हाइजीन

ऑफिस या कॉलेज जाने वाले लोग ज्यादातर बाहर ही चाय पीते हैं। ऐसे में उन्हें सावधान रहने की जरूरत होती है। क्योंकि घर के मुकाबले बाहर कपों को अच्छी तरह साफ नहीं किया जाता है। जिसके चलते बैक्टीरिया के संपर्क में आने की ज्यादा चांस होते हैं। ऐसे में कुल्हड़ में चाय पीना बेस्ट ऑप्शन है। क्योंकि कुल्हड़ का इस्तेमाल केवल एक बार ही किया जाता है। जिस वजह से यह पूरी तरह से हाइजीनिक होते हैं।

कैल्शियम

कुल्हड़ में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। मिट्टी में कैल्शिय काफी ज्यादा मात्रा में होती है। ऐसे में कुल्हड़ में चाय पीने से शरीर में कुछ न कुछ मात्रा में कैल्शियम पहुंचता है। जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं।


पाचन तंत्र

कुल्हड़ में चाय पीने से डाइजेशन भी काफी बेहतर रहता है। मिट्टी के बने होने से कुल्हड़ से किसी तरह का नुकसान भी नहीं होता है।




टेस्ट में बेस्ट और हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद है कुल्हड़ वाली चाय टेस्ट में बेस्ट और हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद है कुल्हड़ वाली चाय Reviewed by HealthTak on December 30, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.