Basil Seed Water: तुलसी के बीजों का पानी पीने से होंगे ये जबरदस्त फायदे, आज से ही करें शुरू

तुलसी के बीजों को पानी में डालकर पीने से होंगे ये फायदे। 

तुलसी के बीजों को पानी में डालकर पीने से होंगे ये फायदे। 

Basil Seed Water Benefits: आप सभी लोगों ने अभी तक तुलसी के पत्तों के फायदे सुने होंगे, लेकिन क्या आपने कभी तुलसी के बीजों को पानी में डालकर पीने के फायदे सुने हैं। तुलसी एक ऐसा पौधा है, जो भारत के अधिकतर घरों में पाया जाता है। हिंदू धर्म में तुलसी को मां का दर्जा दिया जाता है। दरअसल, इसके पत्ते खांसी, जुकाम, सर्दी और बुखार आदि से बचाने में हमारी मदद करते हैं। इसके अलावा तुलसी के बीजों में एसेंशियल, एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर, आयरन और मैग्नीशियम पाया जाता है। यदि आप भी इन बीजों का पानी पीते हैं, तो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होने वाला है।�

तुलसी बीज के पानी पीने का फायदा

1. डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती

गर्मी और उमस भरे दिनों में शरीर के अंदर पानी की कमी होने लगती है। अगर इस दौरान व्यक्ति तुलसी के बीजों का पानी पीता है, तो शरीर में फ्लूइड कंट्रोल में रहता है और शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है। इसका सेवन करने से शरीर के सभी अंग दुरस्त बने रहते हैं।�

2. पाचन शक्ति अच्छी रहती है

तुलसी पाचन शक्ति को अच्छा बनाए रखने का बेहतर विकल्प है, लेकिन तुलसी के बीज में म्यूसिलेज (Mucilage) नाम का एक पदार्थ पाया जाता है, जो पानी में डालने के बाद फूल जाता है। इन म्यूसिलेज की बनावट जेल जैसी होती है और ये कब्ज, मल त्याग, गैस, एसिडिटी अपच आदि की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

3. वजन को कम करने में कारगर

आज के समय में अधिकतर लोग बढ़ते वजन से परेशान हो गए हैं। इसलिए उन व्यक्तियों को अपने वजन को कम करने के लिए तुलसी के बीजों का पानी पीना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति ऐसा करता है, तो हंगर क्रेविंग को रोकने में मदद मिलती है। अधिक देर बाद भूख लगने के कारण कम समय में खाने से बच जाते हैं। इसके बाद व्यक्ति का धीरे-धीरे वजन कम होने लगता है।

4. शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद

तुलसी के साथ-साथ उसके बीज भी पानी में डालकर खाने से ब्लड शुगर लेवल कम होता है। शुगर के मरीजों को इसका रोजाना सेवन करना चाहिए। ये खून में ग्लूकोज को काफी कम कर देता है।

ये भी पढ़ें:-��Coconut Water in Stones: किडनी की पथरी को बाहर निकालने में मददगार है ये फल

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/g2tmr6u
https://ift.tt/sR19uN4
Basil Seed Water: तुलसी के बीजों का पानी पीने से होंगे ये जबरदस्त फायदे, आज से ही करें शुरू Basil Seed Water: तुलसी के बीजों का पानी पीने से होंगे ये जबरदस्त फायदे, आज से ही करें शुरू Reviewed by HealthTak on September 28, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.