कलाकंद की बर्फी।
कलाकंद की बर्फी।
Kalakand Barfi: इस समय थोड़ा मौसम बदल रहा है। मौसम में ठंडक सी आ गई है। सुबह-शाम हल्की सर्दी होने लगी है। ऐसे मौसम में कुछ मीठा खाने का मन करता है। आज हम आपके लिए कलाकंद की बर्फी की रेसिपी लेकर आए हैं, जो आपको जरूर पसंद आएगी और घर के सभी लोग बर्फी को खुश होकर खाएंगे। आइए जानते हैं कि इस स्वादिष्ट बर्फी कलाकंद की रेसिपी के बारे में।�
कलाकंद बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
1/2 कप कंडेंस्ड मिल्क
�1/2 कप कद्दूकस किया हुआ पनीर
1/4 चम्मच इलायची पाउडर
1/4 कप बारीक कटा हुआ पिस्ता (वैकल्पिक)
कलाकंद बनाने का आसान तरीका�
-कलाकंद बनाने के लिए सबसे पहले एक मोटी तली वाली कढ़ाई में कंडेंस्ड मिल्क और कद्दूकस किया हुआ पनीर डालें।
-अब मध्यम आंच पर गरम करें और लगातार चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएं।
-लगभग 5-7 मिनट में मिश्रण गाढ़ा हो जाएगा और कढ़ाई के किनारों पर चिपकने लगेगा।
-इसके बाद� इसमें इलायची पाउडर डालकर धीरे-धीरे चलाते हुए अच्छी तरह मिला लें।
-अब गैस बंद कर दें और मिश्रण को एक चिकनी प्लेट में फैला दें।
-इसके ऊपर से बारीक कटा हुआ पिस्ता छिड़कें।
-मिश्रण को नॉर्मल तापमान पर ठंडा होने दें।
ध्यान रखने योग्य बातें
-कलाकंद को और अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए, आप इसमें 1/4 कप बारीक कटा हुआ बादाम या काजू भी मिला सकते हैं।
-अगर आप चाहते हैं कि कलाकंद अधिक दानेदार हो, तो मिश्रण को थोड़ा और गाढ़ा होने तक पकाएं।
-कलाकंद को फ्रिज में स्टोर करके रखें। यह 2-3 दिनों तक ताजा रहेगा।
Also Read:�Ganpati Visarjan: विसर्जन से पहले बप्पा को लगाएं बेसन के हलवे का भोग, ये रही रेसिपी
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/QC6cXwY
https://ift.tt/gFG9vnY

No comments: