World Smile Day 2023:� हमारे जीवन में हंसने के कई महत्व होते हैं। व्यक्ति की एक छोटी सी मुस्कान सकारात्मकता को दर्शाती है। ऐसा माना जाता है कि हंसना व्यक्ति के जीवन में काफी जरूरी होता है। हर साल दुनियाभर में अक्टूबर के पहले शुक्रवार (First Friday of October) को विश्व मुस्कान दिवस 2023 (World Smile Day 2023) मनाया जाता है। आज के समय में सभी लोगों के जीवन में संघर्ष बना रहता है। लेकिन, स्माइल करने के लिए व्यक्ति को कोई संघर्ष नहीं करना पड़ता है। स्माइल न केवल व्यक्ति के तनाव को दूर करने में मददगार है बल्कि, दूसरे व्यक्ति को स्माइल दिलाकर उसके तनाव को भी दूर किया जा सकता है।�
हंसना जीवन के लिए क्यों आवश्यक है
आज के दौर में लोग अपने काम में इतना बिजी होते हैं, जैसे स्माइल करना ही भूल गए हैं। ऑफिस के बाद घर लौटते ही लोगों को चिड़चिड़ापन होने लगता है और किसी न किसी कारण गुुस्सा होते हैं। लेकिन, कुछ व्यक्ति ऐसे भी होते हैं, जो अपना काम अच्छे से करते हैं और खुश भी रहते हैं। हंसने से व्यक्ति को बीमारी होने का खतरा भी कम होता है। इसलिए व्यक्ति को खुशहाल जीवन जीना चाहिए।�
कैसे हुई इस दिन की शुरुआत�
ऐसा कहा जाता है कि विश्व मुस्कान दिवस की शुरुआत मैसाचुसेट्स नाम के एक कमर्शियल आर्टिस्ट ने की थी। इस आर्टिस्ट का नाम हार्वे बॉल हैं। इस आर्टिस्ट ने साल 1963 में आईकॉनिक स्माइली बनाई थी। इसके बाद आर्टिस्ट ने 1999 में सबसे पहला वर्ल्ड स्माइल डे सेलिब्रेट किया था। इस स्माइल डे का मुख्य उद्देश्य था कि सभी लोग एक-दूसरे के साथ अच्छा व्यवहार करें और खुशियां बांटनी चाहिए।
इन छोटी चीजों को देने से बढ़ेगी खुशिया
- अगर आप किसी को खुश करना चाहते हैं, तो आप उस व्यक्ति को गिफ्ट दे सकते हैं। गिफ्ट एक ऐसी चीज है जिसे लेकर ज्यादातर लोग खुश हो जाते है।
- अपने पार्टनर को खुश करने के लिए गुलाब देना काफी बेहतर होता है। गुलाब देने से दोनों में रोमांस और प्यार दोनों बढ़ने लगता है।�
- ऐसा कहा जाता है कि किसी की तारीफ करने से व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाई जा सकती हैं। इसलिए उसको प्यार भरा मैसेज भेजें।�
ये भी पढ़ें:-�Navel Slip: नाभि के खिसकने पर दादी-नानी के ये नुस्खे करें
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/ufbpUrX
https://ift.tt/DRFCEqj

No comments: