प्रतीकात्मक तस्वीर।
प्रतीकात्मक तस्वीर।
Home Remedies For�Diarrhea:�खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी फूड्स का असर हमारी पाचन क्रिया पर पड़ता है। इससे हमारा पेट खराब रहता है और बदलते मौसम के साथ ये दिक्कतें और बढ़ जाती है। आपको उल्टी-दस्त और अपच की समस्या हो जाती है। जिसकी वजह से शरीर का सारा पानी निकल जाता है और कभी-कभी यह जानलेवा भी हो सकता है। इसलिए खुद का ध्यान रखें और हेल्दी फूड्स का सेवन करें। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे है। जिनकी मदद से आप पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।
दस्त से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे (Home Remedies To Get Rid Of Diarrhea)�
नमक नींबू (Salt And Lemon)
यदि कोई दस्त (लूज मोशन) की दिक्कत से परेशान हैं, तो नींबू नमक का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए एक गिलास सादे पानी में नींबू का रस निचोड़ लें और थोड़ा सा नमक मिला कर पी लें। ऐसा करने से बॉडी में दस्त की वजह से हुई पानी की कमी दूर हो जाएगी और धीरे-धीरे आपको इस समस्या से राहत मिलेगी। नींबू में बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण होते हैं। नींबू का यह गुण पेट को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसके साथ ही यह आपके शरीर को कई बीमारियों से बचाता है।�
अनार और अनार की पत्तियां (Pomegranate And Its Leaves)
अनार हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अनार दस्त की परेशानी को भी खत्म कर सकता है। ऐसे में आप अनार का जूस का सेवन कर सकते हैं। अनार के अलावा इसकी पत्तियां भी फायदेमंद हैं। इसके लिए आप अनार की पत्तियों को पानी में उबालकर उस पानी को हल्का गुनगुना करके पी सकते हैं। इससे आपकी पेट से संबंधित बीमारियां भी दूर होगी।�
धनिये के पत्ते (Coriander Leaves)
धनिया की पत्तियां पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होती है। इसके लिए आप धनिया की पत्तियों को धो कर पीस दें। इसके बाद एक गिलास पानी में इसे डालें और नींबू का रस डालकर इसका सेवन करें। ऐसा करने से आपको काफी राहत मिलेगी।�
अदरक वाली चाय (Ginger Tea)
अदरक से कई बीमारियों खत्म हो जाती है। पेट की समस्या के लिए भी अदरक का इस्तेमाल किया जाता है। आप दस्त से छुटकारा पाने के लिए दिन में दो बार अदरक वाली चाय का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप अदरक के रस का भी सेवन कर सकते हैं।
Also Read :�ये हरे पत्तेदार सब्जी खाने से सेहत को होंगे जबरदस्त फायदे, कई बीमारियां रहेंगी दूर
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/AR7zCmU
https://ift.tt/DRFCEqj

No comments: