Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि व्रत के दौरान क्यों करना चाहिए देसी घी का सेवन, जानिए फायदे

नवरात्रों में देसी खाने के फायदे।

नवरात्रों में देसी खाने के फायदे।

Shardiya Navratri 2023: हिंदू धर्म में नवरात्रि के त्योहार का विशेष महत्व होता है। उन्हीं में से एक शारदीय नवरात्रि 2023 (Shardiya Navratri 2023) का है, जो कि 15 अक्टूबर से शुरू होने वाले हैं। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। वहीं, ज्यादातर लोग नवरात्रों का व्रत रखते हैं। व्रत रखने के साथ-साथ व्यक्ति को अपनी सेहत का ध्यान रखना काफी फायदेमंद होता है। नवरात्रि के व्रत में मुख्य भूमिका घी की होती है। नवरात्रि में घी खाना परंपरा है या स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। व्रत के दौरान व्यक्ति को कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। अगर व्यक्ति व्रत के दौरान लापरवाही करता है, तो इसका प्रभाव उसके स्वास्थ्य पर देखने को मिलता है। इससे तबीयत भी बिगड़ सकती है। चलिए जानते हैं कि व्रत के दौरान क्या सावधानी बरतनी चाहिए और व्रत को करने का सही तरीका कौन सा है। ऐसा करने से आप स्वस्थ रह सकते हैं।�

नवरात्रि व्रत में घी खाना क्यों आवश्यक

एनर्जी लाने के लिए घी फायदेमंद�

नवरात्रि के व्रत में देसी घी खाना की एक मुख्य वजह है कि इसका सेवन करने से उच्च ऊर्जा स्रोत के रूप में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। व्रत के समय व्यक्ति की एनर्जी डाउन हो जाती है। इसके कारण व्यक्ति थकान, आलस महसूस करता है। इसलिए व्रत में घी खाना काफी फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें स्वस्थ वसा में भरपूर मात्रा में पाया जाता है।�

घी में कई पोषक तत्व मौजूद�

नवरात्रि के व्रत में देसी घी कैलोरी का अच्छा सोर्स माना जाता है। इसका सेवन करने से शरीर को प्रोटीन भरपूर मात्रा में मिलता है। घी में खनिज और विटामिन मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इन्हीं में से कुछ विटामिन-के, ए, डी और ई शामिल हैं। विटामिन-डी हड्डियों के लिए, विटामिन-ई स्किन के लिए और विटामिन-के खून को थक्के जमने के लिए आवश्यक है।�

घी का सेवन करने से भूख कम लगती�

व्रत के दिनों में कई लोगों को अधिक भूख लगती है। इस भूख से निपटने के लिए देसी घी खाना काफी फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से लंबे समय तक भूख से संतुष्टि मिलती है।

पाचन संबंधी समस्या का खतरा�

नवरात्रि के व्रत में देसी घी का सेवन करना सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है। व्रत के दौरान व्यक्ति का पाचन तंत्र भी प्रभावित होता है। देसी घी पाचन तंत्र को चिकनाई देने में सहायता करता है। इससे खाने को सिस्टम के अनुरूप खाया जाता है। साथ ही, घी कब्ज, गैस, अपच और एसिडिटी की समस्याओं को रोकने में मददगार है। ये समस्या ज्यादातर व्रत के दौरान व्यक्तियों में देखने को मिलती है।

ये भी पढ़ें:-�Repetitive Stress Injury: इन गैजेट्स से बन रहा रिपिटेटिव स्ट्रेस इंजरी का खतरा

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/FknACHz
https://ift.tt/79lmsrx
Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि व्रत के दौरान क्यों करना चाहिए देसी घी का सेवन, जानिए फायदे Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि व्रत के दौरान क्यों करना चाहिए देसी घी का सेवन, जानिए फायदे Reviewed by HealthTak on October 05, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.