Health Benefits of Kale: ये हरे पत्तेदार सब्जी खाने से सेहत को होंगे जबरदस्त फायदे, कई बीमारियां रहेंगी दूर
हरी पत्तेदार सब्जियों से में एक केल खाने के फायदे।
हरी पत्तेदार सब्जियों से में एक केल खाने के फायदे।
Health Benefits Of Kale: आमतौर पर डॉक्टर सभी लोगों को हरी सब्जी खाने की सलाह देते हैं क्योंकि इनमें पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। वहीं हरी सब्जियों में से एक केल एक बेहतरीन हरे पत्तेदार सब्जी है। इसे आमतौर पर 'सुपरफूड' के नाम सेे जाना जाता है। पिछले कुछ सालों में इस सब्जी को खाने का चलन काफी बढ़ता जा रहा है। ज्यादातर लोग इसे सलाद के तौर पर भी खाना पसंद करते हैं। आइये जानते हैं कि केल खाने से सेहत को कौन से फायदे होते हैं।�
केल की सब्जी में न्यूट्रिएंट्स भरपूर (Rich in Nutrients)
केल में न्यूट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं क्योंकि इसमें विटामिन-सी, विटामिन-ए, विटामिन-के, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम पाया जाता है। अगर आप हेल्दी डाइट लेना चाहते हैं, तो केल को अपनी डाइट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इसमें कैलोरी के साथ-साथ कार्बोहाइड्रेट्स भी काफी कम मात्रा में मौजूद होता है। ये स्वास्थ के लिए काफी फायदेमंद है।�
हार्ट के लिए भी केल की सब्जी फायदेमंद (Beneficial for Heart Disease)�
केल की सब्जी में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर और कोलेस्टॉल को कम करने में मददगार है। इसके खाने से हार्ट संबंधी बीमारियों को होने से रोका जा सकता है। केल में इनसॉल्युएबल और सॉल्युएबल, दोनों तरह के फाइबर पाए जाते हैं।�
एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर केल (Kale Rich in Antioxidants)�
हरे पत्तेदार सब्जी केल को एंटीऑक्सिडेंट्स (Antioxidants) का अच्छा सोर्स माना जाता है। इसमें केम्पफेरोल (Kaempferol) और रसेटिन (Quercetin) मौजूद होता है। ये शरीर में सूजन (Inflammation) और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस (Oxidative Stress) से छुटकारा पाने में मदद करता है। साथ ही, पुरानी बीमारियों को कम करने में मददगार है।�
हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत रखता (Keeps Bones and Muscles Strong)�
केल को कैल्शियम (Calcium)� के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसमें मौजूद मिनरल हड्डियों और मांसपेशियों के लिए अधिक आवश्यक है। इससे मुख्यतौर पर उसी को फायदा होता है, जिनको लैक्टोज इंटॉलरेंस (Lactose Intolerance)� है। इसका मतलब है कि जो लोग डेयरी प्रोड्क्टस का सेवन नहीं करते हैं। केल के खाने से कैल्शियम को एब्जॉर्बशन करने में मदद मिलती है। इससे बोन डेंसिटी होने का खतरा भी अधिक (Higher Risk of Bone Density) बढ़ जाता है।�
कैंसर को रोकने में रामबाण (Panacea to Prevent Cancer)�
हेल्थ एक्सपर्ट्स द्वारा किए गए शोध के अनुसार, केल में फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सिडेंट का कॉम्बिनेशन हैं, जो हमें कई तरह के कैंसर होने से बचाता है। इसमें मुख्यतौर पर प्रोस्टेट कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर और कोलन कैंसर आदि शामिल हैं। इसके लिए अभी और रिसर्च की जा रही है। लेकिन, आज से ही लोग अपनी डाइट लिस्ट में केल को जरूर शामिल करें।�
ये भी पढ़े:-�Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि व्रत के दौरान क्यों करना चाहिए देसी घी का सेवन
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/RnTZbgw
https://ift.tt/79lmsrx

No comments: