Tamarind Benefits: इन आसान तरीकों से हटाएं बर्तनों में जमी गंदगी, तुरंत हट जाएंगे सारे दाग

इमली की मदद से तुरंत साफ होंगे ये बर्तन। 

इमली की मदद से तुरंत साफ होंगे ये बर्तन। 

Tamarind Benefits :� इमली का नाम सुनते ही सभी लोगों के मुंह में पानी में आ जाता है। ये स्वाद में हल्की खट्टी और मीठी होती हैं। इमली एक जायकेदार और गूदेदार फल है। इसका उपयोग चटनी, दाल, करी और कई अन्य चीजों के बनाने के लिए किया जाता है। इसके डालने से स्वाद में जान आ जाती हैं। क्या आपको पता है इमली का प्रयोग क्लीनिंग एजेंट के तौर पर भी किया जाता है। नहीं जानत हैं, तो आप इन घरेलू नुस्खों की मदद से जान जाएंगे कि रसोई के बर्तनों को कैसे साफ किया जाए। चलिए जानते हैं कि इसका उपयोग कैसे कर सकते हैं।�

इमली को सफाई के रूप में कैसे इस्तेमाल किया जाए (Ways to use tamarind as a cleaning agent)�

1. सिंक को साफ करने में इमली असरदार�

आमतौर पर हम सभी लोग अपनी रसोई को साफ रख लेते हैं। लेकिन, हम रसोई की सिंक को क्लीन करना भूल जाते हैं। यही वह जगह होती हैं, जहां सबसे ज्यादा गंदगी जमा होती हैं। इसी कारण सभी रसोई के बर्तनों और अन्य उपकरणों से भी गंदगी नहीं हटती है। इस गंदगी को हटाने के लिए इमली का प्रयोग किया जाता है। इसके लिए बस आपको इतना करना होगा कि सूखे सिंक पर थोड़ा सा नमक लगा दें और इमली की मदद से उसे रगड़ दें। इसके बाद सिंक को अच्छे से साफ कर लें। इसकी मदद से सिंक कीटाणुरहित और साफ हो जाती हैं।�

2. चिमनी को साफ करने में इमली का प्रयोग करें

आज के समय में अधिकतर सभी की रसोई में चिमनियां होती हैं, जिसकी प्रयोग रोजाना किया जाता है। रोजाना इस्तेमाल करने के कारण कालिख और तेल जमा हो जाता है। इस गंदगी को थोड़ा साफ करना मुश्किल होता है। लेकिन, इमली में मौजूद एसिड गंदगी को साफ करने में सहायता मिलती है।�

3. चांदी के बर्तन और आभूषण साफ करने के लिए इमली

अगर आपके घर में रखी चांदी पूरी तरह से काली हो रही है, तो इसका यही कारण है कि खुले में चांदी रखे जान के कारण चांदी नमी पर रिएक्शन करती है। लेकिन, साबुन की चमक को पहले जैसा लाने से कोई भी साबुन मदद नहीं करता है। हां, अगर आप क्लीनिंग एजेंट के तौर पर इमली का इस्तेमाल करें और थोड़ा सा नमक का छिड़क दें। इमली की सहायता से चांदी की पहले जैसी चमक वापस आ जाएगी।

4. पीतल और तांबे के बर्तन को इमली से साफ करें�

प्राचीन समय से ही इमली का प्रयोगी पीतल और तांबे के बर्तनों को साफ करने के लिए अधिकतर किया जाता था। बर्तनों से लेकर मूर्तियों की सजावटी वस्तुओंं के लिए इमली का प्रयोग किया जाता है। बर्तनों को साफ करने के लिए थोड़ा नमक छिड़क दें और पानी में भीगी हुई इमली को उसके ऊपर रगड़ दें। ऐसा करने से कुछ ही समय में आपको चमक देखने को मिल जाएगी।�

5. स्टील के बर्तनों में कालेपन को हटाने में मददगार�

अगर आप स्टील के बर्तनों को सही ढंग से साफ नहीं करते हैं, तो खाने की गंदगी बर्तनों में ही जमा रहती हैं। इससे वह सेहत के लिए काफी हानिकारक हो जाता है। लेकिन, पानी में भीगी हुई इमली को बर्तन पर रगड़े और इसके बाद बर्तन को साफ कर लें। ऐसा करने से गंदगी खुद से ही हट जाएगी।�

ये भी पढ़े:-�World Heart Day 2023: इन ब्लड ग्रुप के लोगों में हार्ट अटैक का सबसे ज्यादा खतरा

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/fLFyNa3
https://ift.tt/sR19uN4
Tamarind Benefits: इन आसान तरीकों से हटाएं बर्तनों में जमी गंदगी, तुरंत हट जाएंगे सारे दाग Tamarind Benefits: इन आसान तरीकों से हटाएं बर्तनों में जमी गंदगी, तुरंत हट जाएंगे सारे दाग Reviewed by HealthTak on September 29, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.