कोलेस्ट्रॉल को कम करने में असरदार है धनिया।
कोलेस्ट्रॉल को कम करने में असरदार है धनिया।
Coriander Benefits :� सभी लोगों के जीवन में हो रहे बदलाव के कारण लोग कई बीमारी का शिकार होते जा रहे हैं। भागदौड़ भरी जिंदगी और तेजी से बदलती आदतों का असर सेहत पर भी होने लगा है। इसलिए जरूरी है कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जीवन में बदलाव कीजिए। आज के दौर में सही ढंग से सेहत का ख्याल न रखने की वजह से शुगर, दिल से जुड़ी बीमारी और हाइपरटेंशन आदि के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में ये ध्यान रखना जरूरी हैं कि सही खानपान हो और कई अन्य उपायों की मदद से राहत मिल सके।�
सभी की किचन में खाना बनाते समय इस्तेमाल किए जाने वाले मसाने खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाते है बल्कि स्वास्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। धनिया भी उन्ही में से एक है, इसका लोग अक्सर खाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। दरअसल, हरा धनिया सब्जी का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ कोलेस्ट्रोल को भी कम करने में कारगार है। शरीर में जब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है, तो कई बीमारियों के होने का खतरा भी अधिक बढ़ जाता है। धनिया का सेवन करने से आप बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कि धनिये की मदद से कोलेस्ट्रॉल को कम कैसे किया जा सकता है।�
धनिया क्या होता है
लगभग सभी की रसोई में धनिये का इस्तेमाल किया जाता है, ये किचन में इस्तेमाल होने वाला जरूरी मसाला होता है। धनिया मसाले के रूप में ना स्वाद बढ़ाता है बल्कि कई समस्याओं के इलाज के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। पहले के समय में यूनानियों औऱ मिस्र की ओर से इसका उपयोग बढ़ते कोलेस्ट्रॉल, पाचन की समस्याओं और अन्य बीमारियों में किया जाता था। आज के समय में लोग धनिया को बीज, पत्ती और पाउडर के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, धनिये की पत्तियों और बीजों का स्वाद अलग होता है। मगर, इन दोनों के एक-दूसरे के स्थान पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।�
कोलेस्ट्रॉल को कम करने में धनिया फायदेमंद�
धनिया के नेचुरल कंपाउंडर होता है। इसका सेवन करने से बढ़ते कोलेस्टॉल को कम करने में मदद मिलती है। डाइटरी फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने की वजह से यह गंदे कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसा करने से दिल से जुड़ी बीमारी और एथेरोस्क्लेरोसिस का खतरा कम होता है।�
धनिये को डाइट में कैसे शामिल किया जाए
अगर आप भी बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कम करने का विचार कर रहे हैं, तो इसे आप अपनी डाइट लिस्ट में शमिल कर सकते हैं। धनिया खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ हार्ट के लिए भी अच्छी मानी जाती है। धनिया कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। कई लोग इसका इस्तेमाल सूप, सलाद और स्टर फ्राई में धनिया की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, पीसे धनिया का इस्तेमाल मसाले के रूप में किया जाता है।�
ये भी पढ़े:-��Food Recipe: फूलगोभी से बनाएं बेहद आसान डिश
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/vfPerYL
https://ift.tt/sR19uN4

No comments: