गर्म पानी के सेवन से आपको वजन कम करने में मदद मिलती है।
गर्म पानी के सेवन से आपको वजन कम करने में मदद मिलती है।
Water for weight loss: आज के समय में खान-पान व खराब लाइफस्टाइल के चलते लोगों का वजन काफी बढ़ जाता है। अपने वजन को कम करने के लिए लोग कई प्रकार के डाइट को फॉलो करते हैं। इसके साथ ही कई प्रकार के एक्सरसाइज भी करते हैं। आपको बता दें कि आप पानी के सेवन से भी अपने वजन को कम कर सकते हैं, जी हां, आप गर्म पानी का सेवन करके अपने वजन को कम कर सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि गर्म पानी के सेवन से आप कैसे अपना वजन कम कर सकते हैं।
Also Read: Black Tea with lemon: नींबू की चाय पीने से खराब हो रही किडनी, जानें एक्सपर्ट्स की राय
वजन कम करने में सहायक
गर्म पानी (hot water) का सेवन करना हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। हम सभी को हर सुबह गर्म पानी का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से शरीर से विषाक्त (toxins) पदार्थ बाहर निकालने में सहायता होती है। इसके अलावा यह हमारे वजन को धीरे-धीरे कम करने में मदद करता है।
पेट और कमर की चर्बी को कम करें
आपको बता दें कि गर्म पानी से फैट कम करने के लिए आपको ऑयली (oily) और फैट (fat) वाली फूड के सेवन को कम करना होगा। इसके साथ ही अगर आप नियमित रूप से गर्म पानी पीते हैं, तो ये आपकी कैलोरी (calories) और चर्बी को कम करने में मदद करता है।
भूख को कम करे
आपको बता दें कि गर्म पानी का सेवन करने से सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि इससे आपकी हंगर क्रेविंग (hunger cravings) कम होने लगती है, इसके साथ ही जब आपको भूख कम लगने लगेगी, तो आप खाना भी कम खाएंगे, तो धीरे-धीरे आपका वजन भी अपने आप ही कम होने लगता है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाओं की Haribhoomi.com पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/bcqFTp3
https://ift.tt/ktNoUW2

No comments: