Excess sugar intake: जयद चन खन वल ह जए सवधन बढ सकत ह इन बमरय क खतर

चीनी के अधिक सेवन से आपको त्वचा संबंधित समस्या होती है।

चीनी के अधिक सेवन से आपको त्वचा संबंधित समस्या होती है।

excess sugar intake:  चीनी हर घर में खाई जाती है, यह तरह-तरह की स्वीट डिशेज बनाने के काम में आती है। चीनी के सेवन से आपके शरीर को तुरंत एनर्जी तो मिलती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा चीनी का सेवन करने से आपके कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है।  हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि ज्यादा चीनी खाने से दिल से जुड़ी बीमारियां, कोलेस्ट्रॉल, वजन और शुगर का लेवल बढ़ जाता है। इसके अलावा आपकी स्किन पर भी इसका असर पड़ता है। इससे मुंहासे (acne), एक्जिमा (eczema) और समय से पहले बूढ़ा होने का खतरा बढ़ जाता है। आइए जानते हैं चीनी खाने से क्या नुकसान होते हैं। 

1- सूजन और मुंहासे (inflammation and acne)

ज्यादा मात्रा में चीनी का सेवन करने से शरीर में सूजन बढ़ सकती है, जो त्वचा पर मुंहासे के रूप में हो सकती है। चीनी के अधिक सेवन से इंसुलिन का लेवल भी बढ़ सकता है। इससे अतिरिक्त सीबम (sebum) भी बनने लग सकता है, आपके त्वचा के छिद्र बंद हो सकते हैं और त्वचा की में अन्य समस्या हो सकती है। वहीं मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया से भी खतरा हो सकता है।

Also Read: Alzheimer’s disease: WHO का दावा 2050 तक तीन गुना बढ़ जाएंगे अल्जाइमर के रोगी, ये है लक्षण

2- समय से पहले बुढ़ापा आना (premature Ageing)

हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि चीनी ग्लाइकेशन (glycation) नामक प्रक्रिया को बढ़ावा दे सकती है, जहां चीनी के तत्व त्वचा में कोलेजन (collagen) और इलास्टिन फाइबर (elastin fibers) से जुड़ जाते हैं, इससे स्किन कम लचीली हो जाती है। इसके साथ ही चेहरे पर झुर्रिया आने का खतरा बढ़ जाता है, जो आपको समय से पहले बूढ़ा कर सकता है। 

3- सीबम उत्पादन में वृद्धि (increased sebum production)

जब आप ज्यादा चीनी का सेवन करते हैं, तो यह ब्लड में शुगर के लेवल में तेजी से बढ़ाता है, इससे इंसुलिन (insulin) बढ़ सकता है।  इंसुलिन का लेवल, अधिक सीबम का उत्पादन करने के लिए वसामय (sebaceous glands) ग्रंथियों को उत्तेजित कर सकता है। यह अतिरिक्त सीबम तैलीय त्वचा और संभावित रूप से बंद छिद्रों में योगदान कर सकता है, जिससे मुंहासे निकलने या थकी हुई और सुस्त त्वचा की हो जाती है।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाओं की Haribhoomi.com पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/B1q0r7J
https://ift.tt/KJxGePY
Excess sugar intake: जयद चन खन वल ह जए सवधन बढ सकत ह इन बमरय क खतर Excess sugar intake: जयद चन खन वल ह जए सवधन बढ सकत ह इन बमरय क खतर Reviewed by HealthTak on July 05, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.