Home Remedies for Stretch Marks: डिलीवरी के बाद नहीं ठीक हुए स्ट्रेच मार्क्स, तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे
Stretch Marks Home Remedis : किसी भी महिला के लिए मां बनना दुनिया का सबसे परम सुख होता है। एक महिला अपने बच्चे को 9 महीने तक पेट में रखती है और उसके खाने, पीने, बोलने और गुस्सा आदि का असर उसके होने वाले बच्चे पर पड़ता है। इस दौरान महिला में कई बदलाव देखने को मिलते हैं। विशेषतौर पर महिला की डिलीवरी के बाद उनके शरीर में स्ट्रेच मार्क्स (stretch marks after pregnancy) दिखते हैं। जब एक महिला प्रेगनेंट होती है, तब महिला के शरीर में खिंचाव आ जाता है। इसके कारण डिलीवरी के बाद निशान पड़ते हैं। कई महिलाएं इन निशानों को हटाने के लिए दवाई करवाती है, लेकिन फिर भी वो निशान ठीक नहीं हो पाते हैं। अगर आपके भी कुछ ऐसे ही निशान हैं और उनसे छुटकारा पाने का विचार कर रही है, तो बस इन घरेलू नुस्खें (home remedies to remove stretch marks) को अपने जीवन में अमल ला सकते हैं। अगर आप ये घरेलू नुस्खें को अपनाते हैं, तब 15 दिन में ही असर दिखने लगेगा।
इन घरेलू नुस्खें की मदद से महिलाएं अपने स्ट्रेच मार्क्स को हटा सकती हैं। चलिए तो जानते है कि वह कौन से घरेलू नुस्खे है।
- �इसके लिए आपको सबसे पहले कटोरी को लें और उसमें 1 चम्मच ऐलोवेरा जेल डाल दें। यदि आप अधिक दिनों के लिए बनाने का विचार कर रही हो, तो 2 से 3 चम्मच भी ऐलोवेरा डाल सकती हैं।
- �ऐसा करने के बाद ओलिव तेल या जैतून का तेल ले सकते है। अगर ये तेल न मिलें, तो नारियल का तेल भी प्रयोग कर सकते हैं।
- �अगर आप इसके परिणाम जल्दी देखना चाहते हैं, तो जैतून का तेल प्रयोग करना लाभदायक होता है।
- इन सब चीजों को करने के बाद विटामिन-ई वाले 2 कैप्सूलों डालें।
- इन सभी चीजों के एक साथ अच्छे से मिक्स कर पेस्ट बना लें।
- इसके बाद यह पूरी तरह से तैयार हो जाता है फिर आप इसे किसी भी पुराने निशान पर लगा सकते हैं।
- अगर आप इस पेस्ट को स्ट्रेच मार्क्स वाले स्थान पर लगात है। इससे स्ट्रेच मार्क्स के निशान कम होंगे साथ में कई पुराने दाग को भी हटाने में मददगार है। 15 दिनों के भीतर आपके निशान हट जाएंगे।�
ये भी पढ़े:-�Lunch Box Awareness: बच्चों के लिए लंच बॉक्स खरीदते समय ध्यान रखें ये 4 बातें वरना
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/4vIs6LE
https://ift.tt/SA6w74p

No comments: