Alzheimers disease: WHO क दव 2050 तक तन गन बढ जएग अलजइमर क रग य ह लकषण

अल्जाइमर। 

अल्जाइमर। 

Alzheimer’s disease: अल्जाइमर एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर होता है, जो लगातार बढ़ता रहता है। इस बीमारी में लोगों को भूलने की आदत हो जाती है। एक समय आता है कि जब उन्हें कुछ भी याद नहीं रहता। इस बीमारी में हमारे ब्रेन के सेल्स के बीच में कम्यूनिकेश होने में समस्या होती है, इसके वजह से हमें मेमोरी लॉस की समस्या हो जाती है। ये रोग सामान्यतः: बुजुर्गों को ही होता है, लेकिन आज के समय ये किसी भी आयु के लोगों को अपना शिकार बना रहा है। कहा जा रहा है कि 2045- 50 तक दुनिया में अल्जाइमर के रोगियों की संख्या में तेजी से उछाल आएगा। आज हम आपको इस बीमारी और इससे बचाव के बारे में बताएंगे।

2045-50 तक रोगियों की संख्या में उछाल आने का अनुमान

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो WHO ने दावा किया है, 2045- 2050 तक अल्जाइमर के रोगियों की संख्या में 3 गुना तक उछाल आ सकता है। हालांकि, विशेषज्ञों ने इस बीमारी से अन्य कई प्रकार के कारणों की पहचान भी की है। इन कारणों में मुख्य रूप से हमारी जीवनशैली फैक्टर, मेडिकल कंडीशन, उम्र और जेनेटिक्स समेत अन्य शामिल है।

Also Read: What Is Lymphatic Filariasis: भारत में लिम्फैटिक फाइलेरियासिस पर जलवायु परिवर्तन का खतरनाक प्रभाव, जानें वजह

उपवास से कम होगा खतरा

उपवास (fasting) करने से अल्जाइमर रोग के खतरे को कम करने में मदद करता है। शोधकर्ताओं ने चूहों के ब्रेन के सेल्स पर उपवास करने के प्रभावों और उनमें बढ़े हुए अमाइलॉइड टॉक्सिसिटी (amyloid toxicity) वाले चूहों से अलग ब्रेन सेल्स की भी जांच की है। इस शोध में पता चला कि चूहों के 48 घंटे तक उपवास करने से उनके मस्तिष्क की कोशिकाओं (brain cells) को सुरक्षा मिलती है।

अल्जाइमर रोग के संकेत

1- मेमोरी लॉस

मेमोरी लॉस (brain cells) इस बीमारी का सबसे बड़ा संकेत है। इसमें लोग अपनी पिछली घटी हुई घटनाओं, यात्राओं, परिचित वस्तुओं और लोगों को भूलने लगते हैं। ऐसी स्थिति में आप डॉक्टर को दिखाकर सलाह लें।

2- भाषा और बातचीत में कमजोरी

इस रोग के व्यक्तियों के भाषा और बातचीत के क्षेत्र में कमजोरी दिखाई देने लगती है। ये लोग शब्दों को ढंग से याद नहीं कर पाते हैं और इसके साथ ही बातों को समझने में भी कठिनाई होने लगती है। सही ढंग से बोलने में भी समस्या होने लगती है।

3- नई जानकारी समझने में परेशानी 

इस रोग से ग्रसित व्यक्ति को नई जानकारी को समझने और याद रखने में बहुत समस्या होती है। ये लोग लिखित और मौखिक (written and oral material) दोनों सामग्री को समझने में परेशानी महसूस करने लगते हैं।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाओं की Haribhoomi.com पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/C8XHyNB
https://ift.tt/ktNoUW2
Alzheimers disease: WHO क दव 2050 तक तन गन बढ जएग अलजइमर क रग य ह लकषण Alzheimers disease: WHO क दव 2050 तक तन गन बढ जएग अलजइमर क रग य ह लकषण Reviewed by HealthTak on July 04, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.