Long hair Secret: घर म ऐस बनए हयर मसक बल ह जएग कल और घन

घर पर साउथ इंडियन मास्क बनाकर अपने बालों को हेल्दी रख सकते हैं।

घर पर साउथ इंडियन मास्क बनाकर अपने बालों को हेल्दी रख सकते हैं।

How to make south Indian mask:  साउथ की लड़कियों के बाल काफी लंबे, काले और घने होते हैं, जिन्हें देख कर हर लड़की चाहती है कि उनके बाल भी घने और काले हो जाएं। यहां आपको ऐसे साउथ इंडियन हेयर मास्क (hair mask) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आपके बाल मजबूत होंगे। 

हेयर मास्क बनाने के लिए आवश्यक सामाग्री

1-करी पत्ते - 20 से 25 

2-शीशम के बीज-1 से 2 चम्मच

3-  मेथी के बीज-1 से 2 चम्मच

4- नारियल का तेल-आवश्यकतानुसार

Also Read: What Is Lymphatic Filariasis: भारत में लिम्फैटिक फाइलेरियासिस पर जलवायु परिवर्तन का खतरनाक प्रभाव, जानें वजह

ऐसे बनाएं हेयर मास्क

इस साउथ इंडियन हेयर मास्क (south indian hair mask) को बनाने के लिए सबसे पहले आप मिक्सर का जार लें।  इस जार में शीशम  के बीज, मेथी के बीज और करी पत्ते को डाल दें, इसके बाद आप इन सबको अच्छे से पीस कर एक महीन पाउडर तैयार तक लें, इसके बाद एक आप इस पाउडर को किसी प्लास्टिक के डब्बे में रख लें, अब आप इसमें आवश्यकतानुसार नारियल के तेल (coconut oil) को मिला लें। इस प्रक्रिया के बाद आप इस पेस्ट को लगभग 3 से 4 दिनों तक धूप में रख दें। अब आपका हेयर मास्क बनकर तैयार हो गया है।

ऐसे लगाएं

आप इस मास्क को अपने बालों के जड़ो (scalp) से लेकर अपने बालों के अंतिम छोर तक लगाएं, इसके बाद इसे 30 से 35 मिनट तक छोड़ दें। 30 से 35 मिनट के बाद इसे ठंडे पानी से धो दें। ऐसा आपको महीने में 2 से 3 बार करना है।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाओं की Haribhoomi.com पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/x8vVWHU
https://ift.tt/ktNoUW2
Long hair Secret: घर म ऐस बनए हयर मसक बल ह जएग कल और घन Long hair Secret: घर म ऐस बनए हयर मसक बल ह जएग कल और घन Reviewed by HealthTak on July 04, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.