Dahaad Teaser: दमदार पुलिस ऑफिसर बनी सोनाक्षी सिन्हा, दहाड़ का टीजर आउट

सोनाक्षी सिन्हा ओटीटी डेब्यू के लिए तैयार।

सोनाक्षी सिन्हा ओटीटी डेब्यू के लिए तैयार।

Sonakshi Sinha Web Series Dahaad Teaser Out: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स (OTT Platforms) की बढ़ती लोकप्रियता देखते हुए बॉलीवुड जगत के बड़े से बड़े सितारे अब वेब सीरीज में काम करने लगे हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) का नाम भी जुड़ गया है। एक्ट्रेस जल्द ही वेब सीरीज ‘दहाड़’ के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करने वाली हैं। दहाड़ वेब सीरीज में सोनाक्षी सिंहा पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आएंगी। इस सीरीज को फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी, रीमा कागती और जोया अख्तर ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। बता दें कि इस वेब सीरीज की कहानी महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध के इर्द-गिर्द घूम रही है। हालही में इस सीरीज का जबरदस्त टीजर रिलीज किया गया है। टीजर में ‘दबंग गर्ल’ सोनाक्षी का बिल्कुल ही अलग अंदाज नजर आ रहा है।

अमेजन प्राइम ने रिलीज किया दहाड़ का टीजर

दहाड़ के टीजर को अमेजन प्राइम ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर जारी किया है। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ‘जो सही है उसके लिए वह लड़ने के लिए तैयार है…क्या आप भी?’ एक्ट्रेस सोनाक्षी सिंहा ने यह भी बताया कि अमेजन प्राइम (Amazon Prime) पर ‘दहाड़’ का ट्रेलर 3 मई को रिलीज किया जाएगा और सीरीज 12 मई को रिलीज होगी। रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय निर्देशित इस सीरीज में सोनाक्षी 27 महिलाओं के मर्डर के पेचीदा केस को सुलझाती हुई नजर आएंगी। बता दें कि सीरीज में सोनाक्षी के साथ विजय वर्मा, गुलशन देवैया और सोहम शाह भी अहम किरदार में नजर आएंगे।

मर्डर मिस्ट्री सुलझती नजर आएंगी सोनाक्षी सिंहा

वहीं वेब सीरीज के टीजर को अच्छे से समझें, तो टीजर में बताया गया है कि 27 मिसिंग लड़कियां, जिनके लिए ना कोई शिकायत दर्ज है और न ही किसी ने कोई उनके मर्डर का गवाह है। इन सभी क्राइम के खिलाफ एक महिला पुलिस ऑफिसर खड़ी है, जो इन मिसिंग लड़कियों को न्याय दिलाने के लिए लड़ रही है। प्राइम वीडियो ने पोस्ट पर लिखा है, '27 विक्टिम, 1 पुलिस अधिकारी, अब शुरू होगी छानबीन'। वहीं अब अगर सोनाक्षी सिन्हा के पिछले प्रॉजेक्ट की बात करें, तो उनकी फिल्म 'डबल एक्सएल कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। हालांकि, उनकी और हुमा कुरैशी की परफॉर्मेंस को फिल्म में काफी पसंद किया गया था।

Also Read: Yodha: जानें बड़े पर्दे पर कब दिखेंगे सिद्धार्थ, योद्धा की नई रिलीज डेट



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/bHIrSTM
https://ift.tt/21pQthj
Dahaad Teaser: दमदार पुलिस ऑफिसर बनी सोनाक्षी सिन्हा, दहाड़ का टीजर आउट Dahaad Teaser: दमदार पुलिस ऑफिसर बनी सोनाक्षी सिन्हा, दहाड़ का टीजर आउट Reviewed by HealthTak on April 26, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.