लंच के लिए बनाएं कॉर्न हॉट डॉग रेसिपी।
लंच के लिए बनाएं कॉर्न हॉट डॉग रेसिपी।
Corn Hot Dog Recipe: बच्चे अक्सर स्कूल से अपना लंच खाकर नहीं आते, उनका बस एक ही बहाना होता है कि खाने में कुछ अच्छा बनाइए। ऐसे में उन्हें रोज बाहर का खाना तो नहीं दिया जा सकता है, लेकिन आप उन्हें घर पर बनाए हुए कॉर्न हॉट डॉग लंच में दे सकते हैं। बच्चों को अगर आप हफ्ते में एक बार ऐसी टेस्टी चीज देंगे, तो वह पूरे हफ्ते लंच खाकर आने के लिए प्रेरित होंगे। लंच बॉक्स के लिए कॉर्न हॉट डॉग एक परफेक्ट स्नैक्स है। बच्चे इस डिश को काफी चाव से खाते हैं, इसे दिन के वक्त हल्की फुल्की भूख लगने पर भी खाया जा सकता है। आइये देखते हैं, कॉर्न हॉट डॉग की आसान रेसिपी।
कॉर्न हॉट डॉग बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स
मैदा - 2 कप
स्वीट कॉर्न - 1/4 कप
पनीर क्यूब्स - 1/4 कप
प्याज बारीक कटा - 1
टमाटर बारीक कटा - 1
यीस्ट - 1 टी स्पून
चीनी - 1 टी स्पून
बटर -2 टेबलस्पून
मोजेरेला चीज (लंबी कटी) - जरूरत के अनुसार
ओरिगैनो - 1/2 टी स्पून
काली मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
टमाटर सॉस - जरूरत के मुताबिक
नमक
कॉर्न हॉट डॉग बनाने की आसान विधि
कॉर्न हॉट डॉग बनाने के लिए आपको एक बड़े बर्तन में मैदा डालनी है। एक अन्य बाउल में चीनी, गर्म पानी और यीस्ट डालकर 3-4 मिनट के लिए अलग रख देना है। बाद में यीस्ट वाले पानी को मैदे में डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद मिश्रण में थोड़ा मक्खन डालकर गूंथें। अब तैयार आटे को दो हिस्सों में बाटें और उन्हें हॉट डॉग का शेप दे दें। अब एक तवा लें और उसमें हॉट डॉग को मक्खन लगाकर सेकें। इस दौरान गैस की फ्लेम धीमी रखें, हॉट डॉग को ढककर 4-5 मिनट तक सेक लें। जब एक तरफ से हॉट डॉग सिक जाएं, तो उन्हें पलटकर सेक लें। इसके बाद उन्हें एक प्लेट में रख लें, कॉर्न हॉट डॉग का बेस तैयार है।
अब स्टफिंग के लिए एक कड़ाही में बटर गर्म करें। मक्खन पिघलने के बाद उसमें बारीक कटी प्याज, स्वीट कॉर्न और पनीर क्यूब्स डालकर मिक्स करके भूनें, कुछ देर बाद इसमें काली मिर्च पाउडर और नमक मिला दें। 1 मिनट तक और भूनने के बाद गैस बंद करें और मिश्रण को एक बाउल में निकाल लें। इसके बाद हॉट डॉग को बीच से काटें और बटर लगाकर तवे पर सेकें। इसके बाद दोनों हिस्सों पर टोमेटो सॉस लगाएं और स्टफिंग को अच्छे से फैलाएं। इसके बाद मोजेरेला चीज और ओरिगैनो डालें। इसके बाद हॉट डॉग के दोनों हिस्सों को जोड़कर बंद करें, अब तैयार हॉट डॉग को तवे पर एक बार अच्छी तरह से सेकें। आपका कॉर्न हॉट डॉग तैयार है।
Also Read: Khakhra Pizza: घर पर आसान रेसिपी से बनाएं खाखरा पिज्जा, देखें विधि
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/vmQd8g6
https://ift.tt/F7VirAk

No comments: