बिगिनर्स के लिए स्टेप बाय स्टेप मेकअप गाइड।
बिगिनर्स के लिए स्टेप बाय स्टेप मेकअप गाइड।
Step By Step Makeup Guide For Beginners: सोशल मीडिया से लेकर रियल जिंदगी तक हर कोई महिलाओं के मेकअप करने का मजाक बनता है। हालांकि, आजकल के समय में लोगों को महिलाओं के मेकअप लुक ही पसंद आते हैं। लेकिन आपको दूसरों के लिए नहीं खुदके लिए तैयार होना चाहिए। ऐसे में अगर आप पहली बार मेकअप कर रही हैं, तो आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बिगिनर्स लेवल पर अक्सर महिलाएं मेकअप के स्टेप्स को लेकर कन्फयूज रहती हैं। ढेरों मेकअप प्रोडक्ट्स के बीच उन्हें कौन सी चीज को कब अप्लाई करना है, ये उन्हें पता ही नहीं होता है। आपकी इस समस्या का इलाज हम आज के इस आर्टिकल में बताने वाले हैं, हम आपको स्टेप बाई स्टेप मेकअप का बेहतरीन टूटोरियल देंगे।
15 मिनट में रेडी टू गो के टिप्स
1. सनस्क्रीन: गर्मियों के साथ ही आप इस क्रीम का इस्तेमाल सर्दियों में भी कर सकते हैं। यह आपकी स्किन के लिए बहुत अच्छी साबित होगी, साथ ही केमिकल वाले मेकअप प्रोडक्ट्स से स्किन डैमेज नहीं होगी। अगर आपका चेहरा पूरी तरह से मॉइश्चराइज्ड और सन-प्रोटेक्टेड नहीं है, तो मेकअप आपके चेहरे को अच्छा लुक नहीं दे पाएगा। ऐसे में आपको मेकअप लगाने से पहले चेहरे को साफ करना चाहिए, फिर मॉइश्चराइजर या फिर सनस्क्रीन लगाएं। इसके बाद चेहरे के साथ ही हाथ और पैर पर भी सनस्क्रीन लगाना बिल्कुल न भूलें।
2. बेस ठीक होना बहुत जरूरी: मेकअप का बेस सही होना बहुत जरूरी होता है। अगर बेस ठीक नहीं होगा तो आपका लुक अच्छा नहीं दिख सकता। स्ट्रॉन्ग बेस बनाने के लिए आप स्किन टोन के हिसाब से फाउंडेशन या बीबी-सीसी क्रीम लगा सकते हैं। इन्हें चेहरे पर लगाकर ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से अच्छी तरह ब्लेंड करें और थोड़ा वेट भी करें। इससे आपकी स्किन अच्छे से क्रीम को अब्जॉर्ब कर पाएं।
3. कंसीलर: अगर आपके चेहरे पर डार्क सर्कल्स, पिंपल्स और दाग-धब्बे हैं, तो आपके लिए कंसीलर बहुत जरूरी है। हमेशा ऐसा कंसीलर खरीदें जो आपकी स्किन से एक टोन लाइटर हो और इसका इस्तेमाल सिर्फ उन्हीं जगहों पर करें जहां स्किन पर कालापन ज्यादा हो।
4. कॉम्पैक्ट ऐंड ब्लश: मेकअप को चेहरे पर सेट करने के लिए आपको कॉम्पैक्ट पाउडर का इस्तेमाल करना चाहिए और उसके बाद हल्के रंग के ब्लश को अप्लाई करें। ब्लश को फेस के एक साइड के चीकबोन्स से लेकर दूसरे साइड तक लगाते हैं। इसके अलावा हल्का सा नाक के टिप पर और अगर चाहें तो हल्का सा माथे और गर्दन के हिस्से पर लगा सकते हैं।
5. आई मेकअप और लिपस्टिक: आपके फेस पर मेकअप सेट हो गया है, तो अब आंख और होंठ की बारी आती है। आंखों पर आइलाइनर और मस्कारा लगाने के बाद आप अपने फेवरिट कलर की ऑउटफिट से मैचिंग लिपस्टिक लगा लें। अगर आपको लिपस्टिक पसंद नहीं है, तो लिप ग्लॉस या लिप बाम का इस्तेमाल कर सकती हैं।
Also Read: स्किन टोन के मुताबिक चुनें लिपस्टिक के शेड्स, देखें आपके लिए कौन सा रंग परफेक्ट
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/qFlc8Ee
https://ift.tt/21pQthj

No comments: