
मास्क खरीदते वक्त इस बात का जरूर रखें ध्यान,सर्जिकल मास्क होते हैं ज्यादा कारगर (फाइल फोटो)
मास्क खरीदते वक्त इस बात का जरूर रखें ध्यान,सर्जिकल मास्क होते हैं ज्यादा कारगर (फाइल फोटो)
कोरोना वायरस से बचने के लिए शुरू से ही लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी जा रही है। इस महामारी के समय में खुद को सुरक्षित रखने के लिए मास्क पहनना ही अच्छा तरीका है। अगर आप अच्छी क्ववालिटी का मास्क पहनते हैं तो 70 प्रतिशत कर वायरस के इंफेक्शन को रोका जा सकता है। वहीं मास्क पहनने से और बीमारियों को पैदा करने वाले कीटाणुओं के होने का भी खतरा कम होता है।
जानकारी के लिए बता दें कि सर्जिकल मास्क बहुत ज्यादा कारगर होते हैं। वहीं कई लोग कपड़े के बने मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह पर्यावरण की अनुकूलता और आर्थिक दृष्टि से भी एक अच्छा ऑप्शन बन चुके हैं। ऐसे में ऐसे मास्क को बार बार यूज करते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में हुई एक स्टडी की मानें तो एक ही मास्क का बार बार इस्तेमाल करना खतरा भरा भी हो सकता है।
रिसर्चर्स के हिसाब से सर्जिकल मास्क का एक बार से ज्यादा यूज करना कोरोना से बचाव में नाकाम होने की सबसे बड़ी वजह है। इसकी वजह है इसका फैब्रिक और इसकी बनावट। बार बार यूज करने से एक्सपोजर से मास्क की सही शेप खो जाती है। इसे बनाने के लिए यूज होने वाला फैब्रिक कम असरदार होता है।
Also Read: कोरोना के नए स्ट्रेन में मिले ये अहम लक्षण, जानें किन लोगों के लिए है ये ज्यादा खतरनाक
अगर आप रियूजेबल या सर्जिकल मास्क खरीदना चाहते हैं तो इसे लेते वक्त फैब्रिक की अच्छी तरह से जांच परख कर लें। लंबे समय तक यूज करने पर इसे बार बार धोया जा सकता है। सस्ते मास्क को बार बार धोने पर इसका फैब्रिक खराब हो सकता है। जिसे इस्तेमाल करने से आपको नुकसान पहुंच सकता है।
from Hindi News, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/2KFNYNR
https://ift.tt/3gDlSOQ
No comments: