
फ्रेंच फ्राइज खाना हर किसी को पसंद होता है। इसके लिए ज्यादातर लोग इसे बाहर जाकर ही खाना पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम आपकी मदद के लिए फ्रेंच फ्राइज बनाने का बहुत ही आसान तरीका बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप बाहर जैसे फ्रेंच फ्राइज घर पर ही आसानी से बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।
सामग्री
आलू - 250 ग्राम
नमक - स्वादानुसार
चाट मसाला - स्वादानुसार
तेल - तलने के लिए
Also Read: इस बार ट्राई करें गुजरात की राई वाली मिर्च, नोट कर लें रेसिपी
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले आलू को छीलकर लंबाई में फ्रेंच फ्राइज की शेप में काटें और इसे पानी में डालते जाएं। ऐसा करने से आलू काले नहीं होंगे।
- इसके बाद आप 5 मिनट के लिए आलू को पानी में ही रहने दें।
- इसके बाद अब एक बर्तन में पानी डालें और उसे गैस पर रखें।
- फिर जब पानी उबलने लगे तो इसमें नमक और आलू के टुकड़े डाल दें। उबाल आने के बाद इसे 5 मिनट के लिए ढका रहने दें।
- जब आलू के टुकड़े पानी से निकाल लें और कपड़े से हल्के हाथ से पोंछकर सुखाएं।
- इसके बाद एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें आलू के टुकड़े डालकर सुनहरे होने तक फ्राई करें और किचन पेपर पर निकाल लें।
- आपके गर्मागर्म फ्रेंच फ्राइज तैयार हैं। इसे आप सॉस और चाट मसाले के साथ सर्व करें।
from Hindi News, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/2KQghcb
https://ift.tt/3gDlSOQ
No comments: