Pushkar Mela 2023: कल से शुरू होने जा रहा है पुष्कर मेला, यहां जानें मेले की खासियत

पुष्कर मेला 2023 पुष्कर मेला 2023 

Pushkar Mela 2023: सर्दियों काी मौसम आते ही लोग राजस्थान घूमने जाने का प्लान ज्यादा बनाते हैं। अगर आप भी इस वीकेंड में राजस्थान घूमने का प्लान बना रहे है, तो पुष्कर घूमने जरूर जाएं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पुष्कर मेला 18 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। इस मेले के लिए तैयारियां जोरों-शोरो से की जा रही हैं। राजस्थान का पुष्कर मेला करीब 10 दिन यानी 27 नवंबर तक चलेगा।�

पुष्कर मेले को राजस्थानी थीम पर शिल्पग्राम के तर्ज पर सजाया जा रहा है। इस मेले में कालबेलिया और तेरहताली नृत्य देखने के लिए लोग दूर-दूर से आएंगे। लेकिन इस साल का पुष्कर मेला खास होने वाला है। चलिए जानते हैं कि पुष्कर मेला घूमने के लिए कितना खर्च करना पड़ेगा और आप यहां कैसे पहुंच सकते हैं।�

कहां पर लगेगा पुष्कर मेला�

राजस्थान के अजमेर से पुष्कर शहर की दूरी करीब 11 किलोमीटर की है। यहां पर हर साल पुष्कर मेले का आयोजन किया जाता है। बता दें कि इस मेले का इतिहास लगभग 100 साल पुराना है। हर बार की तरह इस बार भी आसपास के गांव में लोक संगीत और नृत्य करके यहां की रौनक बढ़ाते हैं।�

मेले की खासियत क्या है�

पुष्कर मेले में नृत्य और लोक संगीत का आयोजन किया जाता है। साथ ही, कई तरह के फ्यूजन बैंड यहां पर अपना परफॉर्मेंस करने आते हैं। इस मेले में आप तुर्की के कैपेडोसिया के साथ हॉट एयर बैलून का भी मजा ले सकते हैं। अगर आप ऊंट की सवारी का भी मजा लेना चाहते हैं, तो इस मेले में जरूर घूमने आएं।�

कितना खर्चा आएगा�

अगर आप दिल्ली से पुष्कर मेला देखने के लिए ट्रेन से जा रहे हैं, तो आपका 5 हजार तक का खर्चा आ सकता है। इसमें घूमने और टिकट दोनों शामिल है। इस दौरान आप यहां ठहरने के लिए कम पैसों में होटल या लॉज मिल जाएंगे। यहां से आप बस से अजमेर या फिर यहां से आगे पुष्कर पहुंच जाएंगे। राजस्थान के कई शहरों जैसे जयपुर, जोधपुर ये यहां के लिए बहुत सारी बस मिल जाती हैं।�

ये भी पढ़ें:-��Snowfall Destination: बर्फ की गोद में करना चाहते हैं सैर, तो इन जगहों को करें एक्सप्लोर



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/nmJK026
https://ift.tt/kXoeMHE
Pushkar Mela 2023: कल से शुरू होने जा रहा है पुष्कर मेला, यहां जानें मेले की खासियत Pushkar Mela 2023: कल से शुरू होने जा रहा है पुष्कर मेला, यहां जानें मेले की खासियत Reviewed by HealthTak on November 17, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.