आप भी बालों को तौलिये से बांध लेती हैं तो सावधान हो जाइये, वरना झेलना पड़ेगा यह भारी नुकसान

बालों पर तौलिया लपेटने से होने वाले नुकसान।

बालों पर तौलिया लपेटने से होने वाले नुकसान।

Tips To Prevent Hair Fall: गंजापन, बाल झड़ना, रफ बाल, डैंड्रफ आज के समय में पाई जाने वाली आम समस्याएं हैं। इन समस्याओं से हर शख्स जूझ रहा है, फिर चाहे महिलाएं हों या पुरुष। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कई तरह-तरह के हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया जाता है। हम सभी जानते हैं कि महिलाओं को लंबे बाल रखने का काफी शौक होता है, तो ऐसे में उन्हें अपने बाल का खास ख्याल रखने की जरूरत पड़ती है। कई बार आपने खुद के घर या आस-पड़ोस में देखा होगा कि औरतें बाल धोने के बाद तौलिया सिर में बांध लेती हैं। आप यह सवाल किसी भी औरत से पूछें कि आप ऐसा क्यों करती हैं, तो इसका सीधा जवाब आपको यह मिलेगा कि बाल जल्दी सूख जाए इसलिए वह ऐसा करती हैं। हालांकि एक्सपर्ट ऐसा करने के लिए हमेशा मना करते हैं।

एक्सपर्ट का मानना है कि गीले बाल पर तौलिया लपटने से आपको कई तरह के नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। महिलाएं या लड़कियां गीले बालों पर तौलिया बांधने की बजाय हेयर ड्रायर की मदद से बालों को सुखाएं तो ज्यादा बेहतर रहता है। हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करने से बालों को कई लाभ मिलेंगे, जैसे कि इससे बाल जल्दी सूख जाएंगे और आपकी स्लैल्प भी हेल्दी बनी रहेगी। हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करते वक्त बालों को खास ध्यान रखना चाहिए और कभी भी सप्ताह में 2-3 बार ही बालों में शैंपू का इस्तेमाल करना चाहिए।

हेयर वॉश करने के बाद तौलिया लपेटने से होने वाले 5 नुकसान

बालों का ड्राई हो जाना : नहाने के बाद सिर पर बार-बार तौलिया रगड़ने से बालों पर बुरा असर पड़ता है, जिस वजह से आपके बाल हमेशा के लिए ड्राई हो सकते हैं। इसके साथ ही गीले बालों पर तौलिया बांधने से बालों का नैचुरल ऑयल खत्म हो जाता है। इस कारण बाल रफ हो जाते हैं।

फंगल इंफेक्शन : हेयर वॉश के बाद तौलिया लपेटने से स्कैल्प पर फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इस वजह से बालों को काफी गहरा नुकसान पहुंचता है। हेयर फॉल जैसी समस्या है, तो भूल से भी गीले बालों में तौलियां नहीं लपेटना चाहिए। ऐसा करने से उनके लिए परेशानी बढ़ सकती है।

बालों का कमजोर हो जाना : गीले बालों पर टॉवल लपेटने से आपके बाल कमजोर हो जाते हैं और टूट भी सकते हैं। ऐसे में कई बाल जड़ से टूट जाते हैं, वहीं कई बाल हेल्दी भी होते हैं, जो टॉवल के धागों में उलझकर आधे टूट जाते हैं। गीले बालों पर तौलिया जोर से बांधने पर बालों की जड़ें कमजोर हो सकती हैं।

बालों का झड़ना : भीगे बालों पर तौलिया लपेटने से बाल झड़ने की समस्या खड़ी हो सकती है, क्योंकि इससे बालों में खिंचाव होता है। ऐसा करने से बालों की जड़े कमजोर होने लगती हैं और बालों की नेचुरल शाइनिंग चली जाती है।

दोमुंहे बाल की समस्या : नहाने के बाद अगर अक्सर आप अपने बालों में तौलिया लपेट लेती हैं, तो यह आपके बालों को कमजोर बना देता है। इसके कारण आपको दोमुंहे बाल की समस्या से गुजरना पड़ता है।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/8zrU5N4
https://ift.tt/geVLtqB
आप भी बालों को तौलिये से बांध लेती हैं तो सावधान हो जाइये, वरना झेलना पड़ेगा यह भारी नुकसान आप भी बालों को तौलिये से बांध लेती हैं तो सावधान हो जाइये, वरना झेलना पड़ेगा यह भारी नुकसान Reviewed by HealthTak on March 25, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.