
आधी रात को प्यास लगने के पीछे की वजह।
आधी रात को प्यास लगने के पीछे की वजह।
Dry Mouth at Mid Night: नींद सभी लोगों को प्यारी होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अच्छा स्वास्थ्य रखने के लिए हमें 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए, लेकिन क्या होता है कि अगर रात को अचानक से तेज प्यास लगती है, तो दोबारा नींद आने में समस्या होती है। इसकी वजह से कई बार पसीने-पसीने होते हैं और गला सूख जाता है। आजकल लोगों में ये समस्या काफी देखी जा रही है, इसलिए सभी को थोड़ा अलर्ट रहना चाहिए। आइये जानते हैं कि रात को तेज प्याज लगने के पीछे क्या वजह हो सकती है।
दिनभर कम पानी पीना�
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हमें एक दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए। अगर आप पूरा दिन में इससे कम पानी पिएंगे, तो साफ बात है कि रात के समय शरीर इशारा करता है कि पानी की कमी हो चुकी है। इसलिए पूरा दिन में समय-समय पर पानी पीते रहना चाहिए।�
चाय-कॉफी ज्यादा पीना�
इस बात का आप सभी को पता होगा कि भारत में चाय और कॉफी पीने के बहुत सारे शौकीन हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि ये सेहत के लिए कितना खतरनाक होता है। चाय और कॉफी में कैफीन की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसकी वजह से शरीर में वॉटर कंटेंट कम होने लगता है, जो रात को सबसे ज्यादा परेशान करता है। कैफीन वाली चीजों का ज्यादा सेवन करने से यूरिन बार-बार आता है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है।�
नमकीन चीजों का ज्यादा सेवन करना
स्वस्थ रहने के लिए हमें दिनभर में कम से कम 5 ग्राम नमक का सेवन करना चाहिए। अगर इससे ज्यादा नमक का सेवन करते हैं, तो शरीर को भारी नुकसान होगा। नमक में सोडियम होता है, जो डिहाइड्रेशन की वजह बन सकता है। इसलिए रात के वक्त ज्यादा तेज प्यास लगती है।�
गले को सूखने से कैसे बचाएं
आप चाहते हैं कि आधी रात को प्यास से गला न सूखे, तो इसके लिए आपको ऊपर खबर में बताई गई बातों का ध्यान रखना होगा।
दिनभर थोड़ा-थोड़ा पानी पिएं।�
- चाय-कॉफी न पिएं और अगर पी रहे हो तो सीमित मात्रा में पिएं।
- सोडा ड्रिंक्स में कैफीन की मात्रा होती है, इसलिए इन्हें पीने से बचें।�
- रोजाना डाइट में छाछ, फ्रूट जूस, नींबू पानी जैसे लिक्विड चीजें पिएं।�
- फ्रेंच फ्राइज, चिप्स और नमकीन वाली चीजों से दूरी बनाएं।�
- ज्यादा मसाले वाला खाना खाने से प्यास ज्यादा लगती है। इन्हें खाने से बचें।�
ये भी पढ़ें:-�Contact Lens: कॉन्ट्रैक्ट लेंस लगाते समय इन बातों का रखें खास ध्यान
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/mIpq6NG
https://ift.tt/ZH6Cutm
No comments: