World Aids Day 2023: दुनिया में 2030 तक खत्म हो जाएगा Aids, संयुक्त राष्ट्र ने जारी की ये रिपोर्ट, जानें क्या कहा

वर्ल्ड एड्स डे 2023। 

वर्ल्ड एड्स डे 2023। 

World Aids Day 2023: विश्व भर में आज यानी 1 दिसंबर को वर्ल्ड एड्स डे (World Aids Day) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे का मकसद है कि लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया जाए। ह्यूमन इम्यूनोडेफिशियेंसी वायरस (HIV) की वजह से काफी गंभीर बीमारी हो सकती है। इस गंभीर बीमारी पर काबू पाने के लिए यूएन लगातार कोशिश कर रहा है। इसके साथ ही लोगों को जागरूक और पीड़ित लोगों को सपोर्ट किया जा रहा है। लेकिन, इसके बाद भी बीमारी को खत्म नहीं किया जा सका है। ऐसे में सवाल है कि दुनिया से एड्स कब खत्म होगा। विश्व भर से एड्स को खत्म करने के लिए कई संगठन और समुदाय लगातार कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में, एक्वायर्ड इम्यून डेफिसिएंसी सिंड्रोम (AIDS) को लेकर संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट आई है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि साल 2030 तक एड्स पर काबू पा लिया गया।�

वर्ल्ड एड्स दिवस की थीम क्यों है खास�

विश्व एड्स दिवस के मौके पर लोगों को इस गंभीर बीमारी से जागरूक किया जाता है। आज भी इसी बीमारी को लेकर लोगों के मन में कई सवाल होते है। यही वजह है कि इस बीमारी को लेकर बड़े स्तर पर जागरूकता फैलाने की जरूरत है। इस साल संयुक्त राष्ट्र संस्था की ओर से विश्व एड्स दिवस की थीम 'समुदायों को नेतृत्व करने दें' रखी गई है। इसका मतलब है कि सभी लोग साथ में आकर एड्स को खत्म कर सकते हैं। यूएन एड्स के मुताबिक, समुदाय के नेतृत्व में आकर एड्स को खत्म कर दिया जाएगा।�

2030 में एड्स दुनिया से खत्म हो जाएगा�

यूएन एड्स ने हाल ही में कई समाधान सुझाए गए है। इसमें समुदायों को नेतृत्व की भूमिका, पर्याप्त धन देना और एचआईवी सेवाओं के लिए वातावरण अच्छा होना चाहिए। यूएन एड्स की ओर से कहा गया है कि 'एड्स' 2030 में अंत तक पहुंच सकता है। संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी रिपोर्ट में लिखा है कि 2030 तक एड्स को सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरे के रूप में खत्म करने का मुख्य लक्ष्य हैै।

एड्स के क्या लक्षण है�

- बुखार

- शरीर पर चकत्ते होना

- ठंड लगना

- गले में खराश

- थकान होना

- मांसपेशियों में दर्द

- रात को पसीना आना

- ग्रंथियों में सूजन

- ज्वाइंट पेन

ये भी पढ़ें:-�World AIDS Day 2023 : वर्ल्ड एड्स डे 1 दिसंबर को मनाया जाएगा, पढ़िये इस बार की थीम



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/uxpPwty
https://ift.tt/iGPnMzK
World Aids Day 2023: दुनिया में 2030 तक खत्म हो जाएगा Aids, संयुक्त राष्ट्र ने जारी की ये रिपोर्ट, जानें क्या कहा World Aids Day 2023: दुनिया में 2030 तक खत्म हो जाएगा Aids, संयुक्त राष्ट्र ने जारी की ये रिपोर्ट, जानें क्या कहा Reviewed by HealthTak on November 30, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.