Contact Lens: कॉन्ट्रैक्ट लैंस लगाते समय इन बातों का रखें खास ध्यान, वरना हो जाएगा आंखों को नुकसान

कॉन्ट्रैक्स लेंस लगाते समय ना करें ये गलतियां 

कॉन्ट्रैक्स लेंस लगाते समय ना करें ये गलतियां 

Contact Lens: जिन लोगों की आंखों की रोशनी कमजोर होती है। उन्हीं में से कुछ लोग शादी या पार्टी में चश्मे की जगह पर कॉन्टैक्ट लेंस (Contact Lens) लगाना ज्यादा पसंद करते हैं। उनको लगता है कि इससे वह ज्यादा सुंदर दिखेंगे। लेकिन इन लोगों को इस बात का पता नहीं होता है कि कॉन्टैक्ट लेंस लगाने के बाद क्या सावधानी बरतनी (Be Careful) चाहिए, जिससे आंखों को कोई नुकसान ना(No Harm To Eyes) हो। इसकी वजह से कई बार आंखों की रोशनी भी चली� (Lost Eyesight Too) जाती है। आइये जानते हैं कि कॉन्टैक्ट लेंस लगाते समय किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।�

कॉन्टैक्ट लेंस लगाते समय ना करें ये गलतियां (Do Not Make These Mistakes While Wearing Contact Lenses)�

- जब भी आप शादी या पार्टी में जाने के लिए लेंस लगा रहे हैं, तो आने के बाद तुरंत निकाल दें। अगर आपने सोने से पहले कॉन्टैक्ट लेंस नहीं निकाले तो आंखों में इंफेक्शन होने का खतरा ज्यादा होता है। ऐसा करने पर कई बार लोगों की आंखों की रोशनी भी चली जाती है।�

- आंखों से कॉन्ट्रैक्ट लेंस को निकालने से पहले हाथों को अच्छे से साफ कर लें। उसके बाद ही कॉन्टैक्ट लेंस को बाहर निकालें। अगर गंदे हाथों से लेंस को छुएंगे, तो उसमें बैक्टीरिया और आंखों में इंफेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है।

- इस बात का ध्यान रखें कि लेंस को लगाने के बाद अपनी आंखों को रगड़ना नहीं चाहिए। अगर आप ऐसा करते है, तो आंखों में चोट लग सकती है। ऐसा करने से कई बार कार्निया डैमेज होने का खतरा बढ़ता है। अगर लेंस को पहनने के बाद आपको आंखों में खुजली या इरिटेशन हो रही है, तो इसे तुरंत निकाल दें।

- लेंस की एक्सपायरी डेट का जरूर ध्यान रखें। सभी लेंस की एक्सपायरी डेट अलग-अलग होती है। किसी लेंस की एक्सपायरी डेट एक दिन की होती है, तो किसी लेंस की 3 या 6 महीने या 1 साल तक की होती हैं।�

- बाइक चलाते समय, स्विमिंग करते समय और तेज बारिश या आंधी के समय कॉन्टैक्ट लेंस नहीं लगाने चाहिए। बाइक चलाते समय तेज आंधी आने पर धूल भर जाती है, जिसकी वजह से लेंस में स्क्रैच आ सकते हैं और आंखों में इंफेक्शन होने का खतरा भी बढ़ जाता है।�

- अगर आप लेंस लगा रहे हैं और वो गलती से जमीन पर गिर जाए, तो गलती से भी उस लेंस को आंखों पर न लगाएं। जमीन पर गिरे लेंस में कई तरह के जर्मस और बैक्टीरिया उसमें लग सकते हैं, जिससे उसी लेंस को आंखों में लगाने से इंफेक्शन हो सकता है।

- जब भी लेंस लगा रहे हैं, तो इसे लगाने से पहले और बाद में हमेशा इसे सॉल्यूशन से साफ कर लें। साथ ही, इसका भी ध्यान रखें कि आंखों के आस-पास मेकअप ना करा हो।�

- लेंस लगाने पर आंखों में जलन या फिर कोई और समस्या हो रही है, तो इसे इग्नोर न करें। इसे तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।�

ये भी पढ़ें:-�Puffy Eyes Solution: सुबह उठने पर आंखों की सूजन को इग्नोर न करें, पढ़िये इसके कारण और बचाव के घरेलू उपाय

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/8ZUNqXe
https://ift.tt/ZH6Cutm
Contact Lens: कॉन्ट्रैक्ट लैंस लगाते समय इन बातों का रखें खास ध्यान, वरना हो जाएगा आंखों को नुकसान Contact Lens: कॉन्ट्रैक्ट लैंस लगाते समय इन बातों का रखें खास ध्यान, वरना हो जाएगा आंखों को नुकसान Reviewed by HealthTak on November 30, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.