White Pumpkin Juice Benefits: कद्दू का जूस शुगर के साथ दिल को भी रखता है स्वस्थ, पढ़िये इसके फायदे

सफेद कद्दू शुगर के मरीजों के लिए रामबाण इलाज। 

सफेद कद्दू शुगर के मरीजों के लिए रामबाण इलाज। 

White pumpkin juice for diabetes:� अगर आप भी शुगर के मरीज हैं और इसे कंट्रोल में करने के लिए हर वक्त परेशान रहते हैं, तो आपको आज से ही अपनी डाइट में कुछ हेल्दी चीजों को शामिल करना होगा। यदि आपकी डाइट कंंट्रोल में नहीं रहती है, तो शुगर लेवल (Sugar Level) के बढ़ने की संभावना अधिक हो जाती है और शुगर कंट्रोल करना मुशिकल होता है। इसके अलावा, शुगर से जुड़ी कई अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है जैसे आंखों और नर्व की दिक्कतों को बढ़ना, पेट संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं। अगर आप इन तमाम सिचुएशन से निकलना चाहते हैं, तो सफेद कद्दू आपके लिए फायदेमंद (white pumpkin juice benefits) साबित हो सकता है। सफेद कद्दू का जूस पीने से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। इसमें खनिज, विटामिन और फाइबर की मात्रा अधिक होती है।�

शुगर में सफेद कद्दू का जूस पीने के फायदे

1. शुगर के दौरान कब्ज को रोकने में मददगार�

शुगर के मरीजों के लिए सफेद कद्दू का जूस पीना काफी फायदेमंद होता है। ये कब्ज की समस्या को कम करने में मदद करता है। दरअसल, शुगर के मरीजों में ज्यादातर कब्ज की समस्या देखने को मिलती है, इसका प्रभाव उनके डाइजेशन सिस्टम (Digestion System) पर भी देखने को मिलता है। सफेद कद्दू के जूस में इनसोल्युबल फाइबर की मौजूदगी होती है, जो मेटाबॉलिज्म (Metabolism) को तेज करने के साथ मेटाबोलिक (Metabolic) रेट को बढ़ाने में मदद करता है। इसके कारण शुगर में कब्ज की समस्या होने का खतरा कम होता है।

2. आंखों को स्वस्थ रखता है डायबिटीज में

आजकल लोग ज्यादा देर तक कंप्यूटर पर काम करते हैं, इसकी वजह से उनकी आंखे कमजोर होने लगती हैं। लेकिन, शुगर में रेटिनोपौथी (Retinopathy) होने का खतरा बना रहता है। सफेद कद्दू में जेक्सैंथिन और ल्यूटिन का एक अच्छा सोर्स है। ये आंखों में होने वाले रोगों से बचाने में मदद करता है। साथ में, मैक्यूलर डीजेनरेशन (Macular Degeneration) और मोतियाबिंद (Cataracts) के खतरे को रोकने के लिए अधिक आवश्यक है क्योंकि सफेद कद्दू में विटामिन-ए (Vitamin A) भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये आंखों की सुरक्षा करने में मदद करता है।�

3. डायबिटीज में हार्ट को रखता है स्वस्थ�

ऐसा माना जाता है कि सफेद कद्दू में फाइटोस्टेरॉल (Phytosterol) मौजूद होता है, जो कि यौगिक कोलेस्ट्रॉल (compound cholesterol) को कम करने में सहायता करता है। शुगर के मरीज को हार्ट अटैक आने की संभावना भी अधिक होती है। ऐसे में सफेद कद्दू का जूस पीने से दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है।�

ये भी पढ़ें:-�Garam Masala Effect On Health: जरूरत से ज्यादा गरम मसाले का सेवन ठीक नहीं

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/14Ftdik
https://ift.tt/8N67u1v
White Pumpkin Juice Benefits: कद्दू का जूस शुगर के साथ दिल को भी रखता है स्वस्थ, पढ़िये इसके फायदे White Pumpkin Juice Benefits: कद्दू का जूस शुगर के साथ दिल को भी रखता है स्वस्थ, पढ़िये इसके फायदे Reviewed by HealthTak on October 04, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.