Weekend Destinations: वीकेंड पर बनाएं इन जगहों पर घूमने का प्लान, कम बजट में परफेक्ट ट्रिप

वीकेंड डेस्टिनेशन। 

वीकेंड डेस्टिनेशन। 

Weekend Destinations: छुट्टियां होते ही लोग बैक पैक कर सफर पर निकल पड़ते हैं। सफर न सिर्फ दिन को बेहतर बनाता है बल्कि मूड को रिफ्रेश करने का काम भी करता है। वर्क लोड के बाद एक छोटा सा ट्रिप हर इंसान के आगे के काम को और बेहतर बनाता है। इसके साथ वह अपने परिवार व खुद को समय दे पाता है। अगर आप भी अपने फैमिली और फ्रेंड के साथ कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो इन जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें...

ऊटी, तमिलनाडु

ऊटी को प्रकृति प्रेमियों का स्वर्ग भी कहा जाता है। तमिलनाडु में बसा ऊटी बेहद ही खूबसूरत और फेमस हिल स्टेशनों में से एक है। इस हिल स्टेशन पर अक्सर लोगों की भीड़ देखने को मिल जाती है। अगर आपको भी प्रकृति की हरियाली, धूप और बादलों के बीच की अठखेलियां देखनी है, तो यह जगह आपके लिए बेहद ही खूबसूरत और परफेक्ट लोकेशन में से एक है। यह जगह खूबसूरती के साथ-साथ एडवेंचर के लिए भी काफी फेमस है।

ओरछा, मध्य प्रदेश

ओरछा, मध्य प्रदेश की घूमने वाली जगहों में सबसे लोकप्रिय जगह है। अगर आपको भी बौद्ध संस्कृति को पसंद करते हैं तो यह जगह आपके लिए बेस्ट लोकेशन में से एक है। वैसे तो ओरछा पत्थरों से बने मंदिर और गुफाओं के लिए लोकप्रिय है। इसके साथ ही यहां पर आपको पांडव की गुफाएं भी देखने को मिलेगी।�

गोकर्ण, कर्नाटक

गोकार्ण समुद्र के किनारे की वजह से काफी फेमस है। आपको बता दें कि यहां पर घूमने के कुछ खास ऑप्शन्स नहीं हैं। लेकिन अगर आप शांति और प्रकृति से प्रेम है, तो यह जगह आपके लिए बेहद खास साबित हो सकती है।

मुक्तेश्वर, उत्तराखंड

मुक्तेश्वर अपनी खूबसूरती की वजह से लोकप्रिय है। अगर आप भी दिल्ली के आस-पास रहते हैं,� तो यह ट्रिप आपके लिए परफेक्ट है। मुक्तेश्वर धाम धार्मिक स्थल होने के साथ ही एक अद्भुत पर्यटन स्थल भी है। अगर आप खुद के भीतर के इंसान को जानना और पहचानना चाहते हैं तो पांडव काल का धाम के दर्शन जरूर करें।

Also Read:�Travel Destination: केरल में घूमने की खूबसूरत और बेस्ट जगहें, वीकेंड पर बनाएं प्लान



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/s31EJLV
https://ift.tt/8N67u1v
Weekend Destinations: वीकेंड पर बनाएं इन जगहों पर घूमने का प्लान, कम बजट में परफेक्ट ट्रिप Weekend Destinations: वीकेंड पर बनाएं इन जगहों पर घूमने का प्लान, कम बजट में परफेक्ट ट्रिप Reviewed by HealthTak on October 04, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.