Shardiya Navratri Fasting Tips: नवरात्रि के व्रत खत्म होने के बाद, जानें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

व्रत खोलने के बाद इन चीजों को न खाएं। 

व्रत खोलने के बाद इन चीजों को न खाएं। 

Shardiya Navratri Fasting Tips:�जब भी लोग नौ दिन का व्रत रखते है, तो दिन में केवल एक ही बार भोजन करते हैं। नौवें दिन जब व्रत खोलते है, तो उन्हें कुछ अच्छा खाने का मन करता है। सादा भोजन खाने के बाद उनका कुछ चटपटा और मसालेदार खाने का मन करता है। इसकी वजह से आपको पेट में गैस, कब्ज, अपच आदि की समस्या होने का खतरा अधिक बढ़ जाता है। इसलिए व्रत खोलते समय कोई जल्दी बाजी न करें।�

नौ दिन का व्रत खोलने के बाद क्या न खाएं�

जब भी लोग नौ दिन का व्रत रखते है, तो दिन में केवल एक ही बार भोजन करते हैं। नौवे दिन जब व्रत खोलते है, तो उन्हें कुछ अच्छा खाने का मन करता है। साधा भोजन खाने के बाद उनका कुछ चटपटा और मसालेदार खाने का मन करता है। इसकी वजह से आपको पेट में गैस, कब्ज, अपच आदि की समस्या होने का खतरा अधिक बढ़ जाता है। इसलिए व्रत खोलते समय कोई जल्दी बाजी न करें।�

  • नौ दिन के बाद व्रत खोलते समय किसी भी तरह का कोई खट्टा फल न खाएं। खट्टे फलों के खाने से एसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती हैं।�
  • व्रत रखने के बाद शरीर में शुगर का लेवल कम हो जाता है। इससे व्यक्ति को घबराहट और थकान महसूस होने लगती है। इसलिए ध्यान रखें कि जब आप व्रत खोल रहे है, तो शुगर को कंट्रोल में रहे। भूख लगने की वजह से ज्यादा खाना न खाएं वरना सेहत को नुकसान हो सकता है।�
  • नवरात्रि का व्रत खोलने के बाद कॉफी और चाय पीना सेहत के लिए सही नहीं होता है। जब आप पूरा दिन भूखा रहते हैं और उसके बाद चाय या कॉफी पीते हैं, तो एसिडिटी की समस्या होने का खतरा अधिक बढ़ जाता है।�

व्रत खोलते समय क्या खाएं�

  • नौ दिन तक व्रत रखने के बाद बॉडी को हाइड्रेट रखना ज्यादा जरूरी है। इसके लिए 1 गिलास पानी, जूस, दही, शिकंजी और नारियल पानी आदि का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसको पीने से शरीर में पानी की कोई कमी नहीं होगी और एनर्जी भी भरपूर बनी रहेगी।�
  • व्रत खोलते समय इस बात का ध्यान रखें कि शरीर में भरपूर मात्रा में प्रोटीन जाना चाहिए। भरपूर मात्रा में प्रोटीन लेने के लिए पनीर से बनी चीजे और अंकुरित आहार को खाना फायदेमंद होता है।
  • व्रत खोलते समय भूख के चक्कर में ज्यादा भोजन न खाएं। इसलिए हल्का भोजन करना काफी फायदेमंद होता है। व्रत खोलते समय फलों का सेवन करें। लेकिन, खट्टे फलों का सेवन करने से बचना चाहिए। फल खाने के करीब 1 घंटे बाद ऐसे आहार को शामिल करना चाहिए, जो जल्दी से पच जाएं।�
  • आसानी से पचने वाला खाना जैसे खिचड़ी और दलिया खा सकते हैं। इस तरह का खाना खाने से सेहत को काफी फायदा होता है।

ये भी पढ़ें:-�Navel Slip: नाभि के खिसकने पर दादी-नानी के ये नुस्खे करें

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/7Ym6rcx
https://ift.tt/DRFCEqj
Shardiya Navratri Fasting Tips: नवरात्रि के व्रत खत्म होने के बाद, जानें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? Shardiya Navratri Fasting Tips: नवरात्रि के व्रत खत्म होने के बाद, जानें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? Reviewed by HealthTak on October 06, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.