Fatigue In Women: इन कारणों से महिलाओं में रहती हैं ज्यादा थकान, तो हो सकते हैं ये 5 बड़े कारण

महिलाओं को ज्यादा थकान होने के पीछे का कारण। 

महिलाओं को ज्यादा थकान होने के पीछे का कारण। 

Fatigue In Women: आज के समय की महिलाएं अपने घर के साथ-साथ ऑफिस संभालना सिर्फ महिलाओं के बस की बात है। महिलाएं दोनों जिम्मेदारियों बाखूबी तरीके से निभाने में सक्षम रहती हैं। दरअसल, उम्र बढ़ने के साथ-साथ महिलाओं में थकान भी बढ़ने लगती है। काम ज्यादा होना और बिजी लाइफस्टाइल के कारण महिलाओं को अधिक थकावट होना स्वाभाविक है। मगर हर बार थकान होने का कारण काम नहीं हो सकता है। कई अन्य कारणों के करण भी महिलाओं को थकान होती हैं। इन कारणों को नजरअंदाज करना महिलाओं के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।

महिलाओं में थकान होने का कारण

एनीमिया (Anemia)�

महिलाओं में थकान होने का सबसे बड़ा कारण एनीमिया है। महिलाओं में एनीमिया के चलते शरीर में ब्लड सेल्स कम बनने लगते हैं। इसकी वजह से ज्यादा थकान महसूस होती हैं। महिलाओं को एनीमिया होने के कारण कमजोरी के साथ-साथ अधिक नींद भी आने लगती हैं। सिर दर्द और हार्टबीट तेज होने की समस्या होने लगती हैं।�

थायराइड (Thyroid)�

महिलाओं में थायराइड होने के कारण शरीर में मौजूद हॉर्मोनल बैलेंस खराब हो जाता है। इसकी वजह से कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कमजोरी और थकान के अलाव थायराइड में भी महिलाओं का वजन कम या ज्यादा होने लगता है। साथ ही, स्किन सूखने लगती है और मूड कभी अच्छा, तो कभी खराब होने लगता है।

डायबिटीज (Diabetes)

आज के समय में शुगर की बीमारी होना एक आम बात हो गई है। इस बीमारी के कारण महिलाओं को कई मुश्किलों से गुजरना पड़ता है। शुगर में बार-बार पेशाब आना, प्यास लगना इसके मुख्य लक्षण है।�

डिप्रेशन (Depression)

बिजी लाइफ्सटाइल के कारण आज हर व्यक्ति को किसी न किसी वजह से टेंशन रहती हैं। डिप्रेशन होना आज आम बात हो गई है। डिप्रेशन में व्यक्ति को भूख और प्यास ज्यादा लगती हैं। इसके कारण महिलाओं को रातभर नींद नहीं आती है। इसका प्रभाव महिला की याद्दाश्त पर भी पड़ने लगता है। साथ में निगेटिव थॉट्स भी अपना प्रभाव दिखाने लगते हैं।�

विटामिन-डी की कमी (Vitamin D deficiency)�

महिलाओं के शरीर मेें विटामिन-डी की भी धीरे-धीरे कमी होने लगती है। इसका सबसे बड़ा कारण ज्यादा थकान होना है। इस विटामिन की कमी से शरीर में मसल्स और हड्डियां भी कमजोर होने लगती हैं।�

थकान (Tiredness)�

महिलाओं को ज्यादा थकान होने के कारण खून टेस्ट के साथ थायरॉयड, विटामिन-डी और एनीमिया की जांच जरूर करवानी चाहिए।

ये भी पढ़े:-�B12 Rich Veg Food: रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर में नहीं होगी विटामिन बी12 की कमी

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/BpHd62r
https://ift.tt/q8xUwmI
Fatigue In Women: इन कारणों से महिलाओं में रहती हैं ज्यादा थकान, तो हो सकते हैं ये 5 बड़े कारण Fatigue In Women:  इन कारणों से महिलाओं में रहती हैं ज्यादा थकान, तो हो सकते हैं ये 5 बड़े कारण Reviewed by HealthTak on October 03, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.