What Is Lymphatic Filariasis: भरत म लमफटक फइलरयसस पर जलवय परवरतन क खतरनक परभव जन वजह

भारत में लिम्फैटिक फाइलेरियासिस का प्रकोप बढ़ सकता है।

भारत में लिम्फैटिक फाइलेरियासिस का प्रकोप बढ़ सकता है।

Lymphatic Filariasis: जलवायु परिवर्तन, जो वैश्विक स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा खतरा बन चुका है, इसका सबसे कमजोर प्रभाव लिम्फैटिक फाइलेरियासिस (lymphatic ) (LF) पर पड़ा है। लिम्फैटिक फाइलेरियासिस, जिसे आमतौर पर एलिफेंटिएसिस (elephantiasis) के नाम से भी जाना जाता है, जो भारत में एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य चिंता बन गई है। 2027 तक बीमारी के खतरे को समाप्त करने के लिए इस साल की शुरुआत में ही एक राष्ट्रव्यापी मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (Mass Drug Administration) अभियान शुरू किया गया था। हालांकि, इसके लिए इसके लिए कुछ नियम निर्धारित किए गए हैं, अब यह ध्यान रखना जरूरी है कि जलवायु परिवर्तन ने इस मच्छर से होने वाली बीमारी के प्रकोप में एक प्रमुख भूमिका निभाई है। जलवायु परिवर्तन, जो वैश्विक स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा खतरा बन चुका है, इसने लिम्फैटिक फाइलेरियासिस पर सबसे कमजोर प्रभाव डाला है। आज हम आपको लिम्फैटिक फाइलेरियासिस के बारे में बताएंगे।

लसीका फाइलेरिया क्या है?

LF एक मच्छर जनित बीमारी है, जो अंगों की पुरानी सूजन का कारण बनती है, जिसे एलिफेंटियासिस (elephantiasis) के रूप में जाना जाता है। यह विकलांगता (disability) का एक प्रमुख कारण है और इससे समाज में व्यक्ति का बहिष्कार भी हो सकता है। तीव्र एलएफ बुखार के साथ त्वचा, लिम्फ नोड्स (lymph nodes) और लसीका वाहिकाओं (lymph vessels) से संबंधित शरीर के अंगों में सूजन के रूप में प्रकट होता है और बाद के चरणों में क्रोनिक लिम्फोएडेमा या एलिफेंटियासिस (chronic lymphoedema or elephantiasis) की ओर जाता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसके जीर्ण रूप में, स्थिति में लसीका वाहिकाओं में रुकावट होती है, जिससे पैरों में तरल पदार्थ जमा हो जाता है और अंडकोश (scrotum), हाइड्रोसील (hydrocele), मूत्र में लसीका द्रव (fluid) की उपस्थिति काइलुरिया, एडिमा एलिफेंटियासि हो जाती है। महिला के बाह्य जननांग (external genitalia), योनि( vagina), स्तन, और हाथ और पैर में सूजन हो जाती है।

Also Read: Health Tips: रात के समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, कभी नहीं होगी Acidity

ऐसे प्रभावित होता है फाइलेरिया

आपको बता दें कि भारत के 336 जिलों में लगभग 670 मिलियन लोग फाइलेरिया के जोखिम वाले क्षेत्रों में रहते हैं। जलवायु परिवर्तन (Climate change) से कई तरह से एलएफ ट्रांसमिशन (transmission) का खतरा बढ़ने की संभावना होती है। आपको बता दें कि तापमान के बढ़ने से मच्छरों को अपनी सीमा को अधिक ऊंचाई तक विस्तारित करने का मार्ग देगा। इससे अधिक लोगों में संक्रमण (infection) का खतरा होगा, साथ ही कुछ क्षेत्रों में संचरण का मौसम भी बढ़ेगा। आपको बता दें कि तापमान में एक डिग्री से भी कम वृद्धि से मच्छरों को ऊपर की ओर बढ़ने और अधिक ऊंचाई पर निवास करने लगते हैं और इस प्रकार उनका प्रसार बढ़ सकता है। इसलिए एलएफ ट्रांसमिशन का खतरा बढ़ सकता है। आपको बता दें कि जलवायु परिवर्तन से बाढ़ और सूखे जैसी मौसम की घटनाओं के होने और तीव्रता में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है और ये घटनाएं मच्छरों के प्रजनन (breeding) स्थलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं, जिसके वजह से वेक्टर नियंत्रण प्रयासों को बाधित कर सकती हैं, जिससे एलएफ का प्रकोप अधिक हो सकता है, इसके साथ ही तापमान में वृद्धि से 3 परिपक्व चरणों का जीवनकाल भी छोटा हो जाएगा क्योंकि यह जीवन चक्र के अंडे, लार्वा और प्यूपा चरणों में विकास की गति को तेज कर देता है, जो मच्छरो को पनपने की और संभावना बढ़ा देता है।

जलवायु परिवर्तन का भारत में एलएफ ट्रांसमिशन पर असर पड़ने की उम्मीद

 बढ़ते तापमान (temperature) के वजह से मच्छरों को अधिक ऊंचाई और अक्षांशों (altitudes) तक अपना दायरा बढ़ाने में सहायता मिलेगी और इससे अधिक लोगों को एलफ संक्रमण के होने का खतरा बढ़ जाएगा इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में संचरण का मौसम भी बढ़ेगा, जो इसके खतरे को बढ़ा सकता है। जलवायु परिवर्तन से बाढ़ और सूखे (floods and droughts) जैसी मौसम की घटनाओं की आवृत्ति और तीव्रता में वृद्धि होने की उम्मीद की जा रही है, जो इन घटनाओं के वजह से मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं और वेक्टर नियंत्रण प्रयासों को बाधित कर सकती हैं, जिससे एलएफ का प्रकोप हो बहुत अधिक हो सकता है।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाओं की Haribhoomi.com पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/8OqLFru
https://ift.tt/nRt4vHG
What Is Lymphatic Filariasis: भरत म लमफटक फइलरयसस पर जलवय परवरतन क खतरनक परभव जन वजह What Is Lymphatic Filariasis: भरत म लमफटक फइलरयसस पर जलवय परवरतन क खतरनक परभव जन वजह Reviewed by HealthTak on July 02, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.