30 साल के Jo Lindner की एन्यूरिज्म से चली गई जान, Bodybuilder और फिटनेस लवर भूलकर भी न नजरअंदाज करें ये लक्षण।
30 साल के Jo Lindner की एन्यूरिज्म से चली गई जान, Bodybuilder और फिटनेस लवर भूलकर भी न नजरअंदाज करें ये लक्षण।
Jo Lindner Dies At 30 : जर्मन के बॉडीबिल्डर जो लिंडनर (Bodybuilder Jo Lindner) और सोशल इन्फ्लुएंसर (Social Media Influencer Jo Lindner) का 30 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी गर्लफ्रेंड (Jo Lindner girlfriend Nicha) ने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट डालकर इस बात की पुष्टि की है। जो लिंडनर की मौत का कारण उनकी गर्लफ्रेंड ने एन्यूरिज्म (aneurysm) बताया है। आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे में...
जो लिंडनर की गर्लफ्रेंड ने अपनी पोस्ट में लिखा -''जो की एन्यूरिज्म से जान चली गई। मैं उनके साथ कमरे में थी... उन्होंने मेरे गले में वो हार पहनाया जो उसने मेरे लिए बनाया था। फिर हम एक दूसरे से लिपटकर लेटे रहे... नोएल से मिलने के लिए समय का इंतजार कर रहे थे... जिम में 16.00 बजे... वो मेरी बाहों में था.. यह बहुत ही तेजी से हो रहा है.. तीन दिन पहले उसने कहा था कि उसकी गर्दन में दर्द है.. वास्तव में हमें इसका बिल्कुल भी एहसास नहीं हुआ... जब तक बहुत देर नहीं हो गई''।
क्या है एन्यूरिज्म (what is aneurysm)
एन्यूरिज्म खतरनाक बीमारी में से एक है, भारत में इसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, लेकिन यह हर साल हजारों लोगों अपना शिकार बना रही है। यह बीमारी में धमनियों में सूजन आ जाती है, इसमें सिर्फ तेज दर्द ही नहीं होता है बल्कि कई बार धमनी फट जाती है और खून धमनी से बाहर निकलने लगता है।
एन्यूरिज्म के लक्षण क्या हैं? (aneurysm symptoms)
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इस बीमारी के शुरुआती लक्षणों के बारे में पता लगाना मुश्किल है, इसके लक्षण देर से दिखाई देते हैं, जो लोग इस बीमारी से पीड़ित होते हैं, उनके शरीर के किसी भी पार्ट से अचानक खून निकलने लगता है, अचानक दिल की धड़कन बढ़ जाती है, नसों में दर्द महसूस होता है, सिर घूमना और चक्कर आना भी इस बीमारी का लक्षण हो सकते है।
फैंस को देते थे फिटनेस टिप्स
बता दें कि लिंडनर एक जर्मन बॉडीबिल्डर थे। वह एक फिटनेस मॉडल भी थे और फिटनेस के टिप्स, ट्रिक्स और अपने रूटीन की वीडियो को फैंस के लिए शेयर करते रहते हैं। बॉडीबिल्डिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने एक क्लब में बाउंसर के तौर पर काम किया था।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/J70gefq
https://ift.tt/nRt4vHG

No comments: