मच्छरों को दूर भगाने के लिए आप घरेलू नुस्खें का प्रयोग कर सकते हैं।
मच्छरों को दूर भगाने के लिए आप घरेलू नुस्खें का प्रयोग कर सकते हैं।
Get Rid Of Mosquitoes Naturally: बरसात के मौसम के शुरू होते हैं हि घर के आस- पास, गढ्ढों, नालियों और तालाबों में बरसाती पानी भरल जाते हैं। इसके साथ ही कई प्रकार के जानवरों के मरने के वजह से पानी प्रदूषित (polluted) हो जाता है, इस कारण गंदगी हो जाती है और मच्छर पैदा हो जाते हैं, जो हम सभी को परेशान करते हैं। ये मच्छर कई प्रकार के रोगों के वाहक भी होते हैं। मच्छरों को भगाने के लिए हम कई प्रकार के स्मोक कॉयल्स और केमिकल (chemical) वाले लिक्विड्स का प्रयोग करते हैं, जो हमारे घर के वातावरण (environment) में फैल जाते हैं। ये स्मोक में सांस लेने से हमारा स्वास्थ्य काफी प्रभावित होता है। आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में बताएंगे कि कैसे आप मच्छरों को भगा सकते हैं।
लहसुन का करें प्रयोग (using garlic)
हम सभी के घर की रसोई (kitchen) में लहसुन जरूर रहता है, ऐसे में आप प्राकृतिक (naturally) रूप से इसके मदद से आप मच्छरों को भगा सकते हैं। आपको बता दें कि लहसुन में सल्फर (sulfur) की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो मच्छरों के लिए काल के समान होता है। आप लहसुन को लौंग ( clove ) का पेस्ट बनाकर पानी में उबाल लें और इसके बाद इस घोल का स्प्रे बोतल (spray bottle) में भर लें और पूरे अपने घर में छिड़काव करें दें। इस नुस्खे के प्रयोग से आपको मच्छर ढूंढने से भी नहीं मिलेंगे।
Also Read: Periods के मिस होने के इतने दिन बाद करें Pregnancy Test आएगा सही रिजल्ट
नीलगिरी के तेल का प्रयोग करके (Using Eucalyptus Oil)
मच्छरों को भगाने के लिए आप नीलगिरी के तेल का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आप 1 से 2 चम्मच नीलगिरी का तेल लें और इसी मात्रा में आपको नींबू का रस (lemon juice) भी लेकर मिला लेना है और एक घोल तैयार कर लेना है। इसके बाद आप इस घोल को अपने पूरे शरीर (body) पर सोने से पहले अच्छे से लगा लें। आपको बता दें कि इस घोल से मच्छरों की समस्यां से आपको राहत मिल सकती है क्योंकि इसके महक से मच्छर दूर भागते हैं।
नीम के तेल का प्रयोग करके ( Using Neem Oil)
बरसात के मौसम में मच्छरों के आतंक से सभी परेशान हो जाते हैं। इसको खत्म करने के लिए आप नीम के तेल का प्रयोग कर सकते हैं। इसका प्रयोग करने के लिए सबसे पहले आप नीम और नारियल के तेल (coconut oil) को एक बराबर मात्रा में मिला लें और इसके बाद आप इस तेल को सोने से पहले अपने पूरे शरीर पर अच्छी तरह लगा लें। ऐसे माना जाता है कि इस घोल को लगाने से लगभग 7 से 8 घंटे तक आपको मच्छर नहीं काटते हैं।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाओं की Haribhoomi.com पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/c1mk83J
https://ift.tt/cJSQlMG

No comments: