Eid-Al- Adha 2023: बकरद पर परवर क सथ इन जगह पर घमन क बनए पलन दख लसट

बकरीद के मौके पर इन जगहों पर घूमने का प्लान बनाएं।

बकरीद के मौके पर इन जगहों पर घूमने का प्लान बनाएं।

Eid al-Adha 2023 Special Destinations: ईद-उल-अजहा (Eid-Al-Adha 2023) को बकरीद के नाम से जाना जाता है। यह इस्लाम धर्म का दूसरी सबसे अहम और लोकप्रिय त्योहार होता है। मुसलमान लोगों में इस त्योहार को लेकर बहुत ज्यादा उत्सुकता नजर आ रही है, सभी लोग इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं। बकरीद यानी ईद-उल-अजहा बलिदान का त्योहार होता है। दुनिया भर में मुसलमान इस त्योहार को धू अल-हिज्जा के दसवें दिन मनाते हैं। इसे छोटी ईद भी कहा जाता है और भारत में इसे बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग रंग-बिरंगे कपड़े, लजीज पकवान, मिठाइयां और घर की साज-सजावट आदि करते हैं। बकरीद के पाक मौके पर दुनिया भर के मुसलमान मस्जिद में जाकर नमाज पढ़ते हैं और अपने परिवार की सलामती के लिए दुआ करते हैं।

जानिए क्यों मनाई जाती है बकरीद

जैसा कि हमने आपको बताया ईद-उल-अजहा (Eid-Al-Adha 2023) मुस्लिम समुदाय के प्रमुख त्योहारों में से एक है, यह हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की भी याद दिलाता है। ऐसा कहा जाता है कि इसी दिन अल्लाह के लिए अपनी वफादारी साबित करने की खातिर उन्होंने अपने बेटे इस्माइल की कुर्बानी दे दी थी। तभी से बकरीद का त्योहार मनाया जाने लगा। अगर आप इस खास मौके पर कहीं बाहर घूमने का प्लेन बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। हम आपको भारत की कुछ प्रमुख मस्जिदों और दरगाहों के बारे में बताएंगे, जहां आप इस बकरीद अपने दोस्तों और परिवार के साथ जा सकते हैं।

1. जामा मस्जिद (Jama Masjid)


जामा मस्जिद भारत की राजधानी दिल्ली में मौजूद बहुत ही प्रसिद्ध मस्जिदों में से एक है। इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर की लिस्ट में भी शामिल किया गया है। बता दें कि मुगल सम्राट शाहजहां ने इस मस्जिद को बनवाया था। यह मस्जिद आस्था का केंद्र बनने के साथ ही भारत में एक प्रमुख पर्यटन स्थल भी बन गई है। इस मस्जिद का बड़ा गुंबद मीलों दूर से ही नजर आता है। हर साल ईद-उल-अजहा के दौरान, जामा मस्जिद पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ती है।

2. हाजी अली (Haji Ali)


मुंबई में स्थित हाजी अली दरगाह भारत की मशहूर दरगाहों में से एक है। यहां हर दिन हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। वहीं, बकरीद के मौके पर यहां फरियादियों का हुजूम उमड़ पड़ता है। बता दें कि इस जगह को हाजी अली शाही मस्जिद के नाम से भी जाना जाता है, जो समुद्र के बीच में स्थित है। इस मस्जिद का निर्माण सूफी संत हाजी अली शाह ने करवाया था। इस मस्जिद की वास्तुकला बहुत दिलचस्प है और यहां से समुद्र का बहुत ही खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। इस जगह के अंदर फारसी, मुगल और यूरोपीय शैलियों सहित कई अलग वास्तुकलाएं मौजूद हैं। आपको यहां घूमने जरूर जाना चाहिए।

3. दरगाह शरीफ (Dargah Sharif)


राजस्थान के अजमेर में दरगाह शरीफ मौजूद है, यह राजस्थान की सबसे मशहूर जगहों में से एक है। इस दरगाह को हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती को समर्पित किया गया है। यह जगह अपने इतिहास और उस समय के कई अवशेषों के कारण बहुत मशहूर है। यह मस्जिद शहर में सबसे ऊपर नजर आती है, जिसे मीलों दूर से असाना से देखा जा सकता है। इस स्थान पर आने वाले सभी मुसलमानों को प्रार्थना के लिए दरगाह शरीफ जरूर जाना चाहिए, क्योंकि यह मुसलमानों के लिए सबसे पाक जगहों में से एक है।

4. बड़ा इमामबाड़ा (Bara Imambara)


भारत की सबसे प्रसिद्ध मस्जिदों बड़े इमामबाड़े का नाम भी शामिल है। इसे निजाम-ए-अदली के नाम से भी जाना जाता है, जो नवाबों के शहर लखनऊ में मौजूद है। मस्जिद का निर्माण नवाब आसफ-उद-दौला ने कराया था और इस जगह का नाम भी उन्हीं के नाम पर रखा गया था। बड़ा इमामबाड़ा की वास्तुकला बेहद खूबसूरत है और इसका ऐतिहासिक महत्व भी बहुत ज्यादा है। कहा जाता है कि बड़े इमामबाड़े के निर्माण को पूरा होने में 14 साल लगे थे। पूरी इमारत लखनवी ईंटों और चूने के प्लास्टर से बनी है। आपको बकरीद पर यहां जरूर जाना चाहिए।

Also Read: Eid al-Adha 2023: ईद पर आएगा सेलिब्रिटी वाला लुक, इन Actress से लें आउटफिट के टिप्स



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/dg3XkQV
https://ift.tt/cJSQlMG
Eid-Al- Adha 2023: बकरद पर परवर क सथ इन जगह पर घमन क बनए पलन दख लसट Eid-Al- Adha 2023: बकरद पर परवर क सथ इन जगह पर घमन क बनए पलन दख लसट Reviewed by HealthTak on June 28, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.