Glowing Skin: चहर पर लगए फल स बन फस पक आएग नचरल गल

फूलो के फेस पैक का प्रयोग करें।

फूलो के फेस पैक का प्रयोग करें।

Flower Face Pack for Glowing Skin: आज के समय में सभी चमकदार त्वचा (Glowing Skin) पाना चाहते हैं। इसके लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स और फेस पैक लगाते हैं, लेकिन इसके बाद भी चेहरा बेजान नजर आता है। यहां हम आपको कुछ नेचुरल फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से चेहरे पर निखार आएगा। 

गेंदे का फूल का फेस पैक (marigold face pack)

इस फेस को बनाने के लिए 10 से 12 गेंदे के फूल लें और पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसके बाद आप इसमें 1 से 2 चम्मच पानी और 1 से 2 चम्मच कोकोनट मिल्क (coconut milk) डालकर अच्छे से मिला दें। अब आपका फेस पैक तैयार हो चुका है। आप चेहरे पर करीब 15 से 20 मिनट तक इसे लगाकर रखें। अब आप अपने फेस को ठंडे पानी से अच्छे से धो दें। आपको बता दें कि गेंदे का फूल एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी (antioxidants and vitamin C) भरपूर मात्रा में पाया जाता है। हफ्ते में दो बार इस पैक को लगाने से  स्किन ग्लोइंग और हेल्दी (glowing and healthy) रहती है।

Also Read: Monsoon Health Tips: मानसून में नहीं होंगे बीमार, बस इन पांच बातों का रखें ध्यान

गुलाब के फूल का फेस पैक (rose flower face pack)

इस फेस पैक के लिए 10 से 12 गुलाब के फूल लें। इन्हें अच्छी तरह से धोकर पीस दें और एक पेस्ट तैयार करें।  इसके बाद आप इसमें लगभग 2 से 3 चम्मच पानी और 1 से 2 चम्मच दूध (milk) और थोड़ा सा ग्लिसरीन (glycerin) डालकर अच्छे से मिला लें। अब आपका फेस पैक बनकर तैयार हो गया है । आप इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगभग 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद इसे अच्छी तरह ठंडे पानी से धो दें।

कमल के फूल का फेस पैक (lotus flower face pack)

सबसे पहले आपको 10 से 12 कमल के फूल को लेकर अच्छी तरह धोकर से इन्हें पीस लेना है और एक बढिया पेस्ट बना लेना है। अब आपको इसमें 1 से 2 चम्मच मसूर की दाल (lentils) और 1 से 2 चम्मच दूध डालकर मिला देना है। अब आपका पेस्ट बनकर तैयार हो चुका है। इसे आप अपने चेहरे पर लगभग 15 से 20 मिनट तक लगाकर रखना है । अब इसे अच्छी तरह ठंडे पानी से धो दें।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाओं की Haribhoomi.com पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/cYB7Wd2
https://ift.tt/cJSQlMG
Glowing Skin: चहर पर लगए फल स बन फस पक आएग नचरल गल Glowing Skin: चहर पर लगए फल स बन फस पक आएग नचरल गल Reviewed by HealthTak on June 28, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.