बैड कोलेस्ट्रॉल होने पर शरीर में कई अंगों में दर्द होने लगता है।
बैड कोलेस्ट्रॉल होने पर शरीर में कई अंगों में दर्द होने लगता है।
High Cholesterol Warning Sign: आज कल के खराब लाइफस्टाइल और फास्ट फूड के अधिक सेवन से हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) का लेवल काफी बढ़ जाता है, जो हमारे सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने की वजह से हमें हार्ट (heart) की बीमारियों के होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। सामान्यतः हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर हमारा शरीर किसी भी प्रकार का कोई भी संकेत (sign) नहीं देता है, लेकिन किसी भी गंभीर बीमारी के वजह से हमारे शरीर के कुछ अंग में दर्द होने लगता है। आज हम आपको बताएंगे कि कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने पर शरीर के कौन से अंग में दर्द होने लगता है।
बैड कोलेस्ट्रॉल
जब हमारे खून में बैड कोलेस्ट्रॉल (bad Cholesterol ) का लेवल बढ़ जाता है, तो हमारी धमनियों (arteries) में ब्लॉकेज होने लगती है और जिससे हमारे खून को दिल तक पहुंचने में बहुत जोर लगाना पड़ता है। इस स्थिति में हार्ट अटैक (heart attack) का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसलिए इसे बढ़ने से पहले ही हमें रोक देना चाहिए।
also read: इन तीन अंगों की खराबी से आती है मुंह से बदबू, जानें
कोलेस्ट्रॉल के वजह से इन 3 अंगों में दर्द
जब हमारे खून में बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल काफी बढ़ जाता है तो आपके जांघ (thigh), कूल्हों ( hip)) और काफ मसल्स (calf muscles) में असहनीय दर्द होने लगता है, जिसके वजह से ऐंठन पैदा होने लगता है। हमारे धमनियों में ब्लॉकेज के कारण से हमारे खून को हार्ट ही नहीं बल्कि शरीर के अन्य हिस्सों में भी ट्रैवल (travel) करने भी समस्या होने लगती है। खासकर हमारे पैरों में रक्त का प्रवाह (blood flow) सही तरह से नहीं हो पाता है, जिस कारण से इन अंगों में ऑक्सीजन (oxygen) की कमी होने की समस्या होने लगती है और जिसके वजह से बहुत अधिक दर्द होना लाजमी हो जाता है। इस समस्या को पेरीफेरल आर्टरी डिजीज (Peripheral Artery Disease) कहते हैं।
कराएं खून की जांच
कूल्हों, जांघ और काफ मसल्स में असहनीय दर्द होने के वजह से आपको नॉर्मल फिजिकल एक्टिविटीज, चलने फिरने और सीढ़ियां चढ़ने में काफी दिक्कतें आने लगती हैं। इसलिए इस अवस्था में आपको अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल (Cholesterol Level) की जांच करने के लिए लिपिड प्रोफाइल टेस्ट (Lipd Profile Test) करना होता है, जो आपके ब्लड में कोलेस्ट्रॉल के लेवल की जांच करके आपके कोलेस्ट्रॉल के लेवल के बारे में बताता है।
पैरों में दिख सकते हैं ये लक्षण
पैरों और तलवों में तेज दर्द हो सकता है।
पैरों की त्वचा का रंग बदल सकता है।
पैरों के नाखूनों का रंग पीला पड़ सकता है।
पैरों की उंगलियों में सूजन आ सकती है।
पैरों में कमजोरी महसूस हो सकती है।
पैरों में सुन्न पड़ने जैसी समस्या हो सकती है।
पैरों का ठंडा पड़ना हो सकता है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाओं की Haribhoomi.com पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/iGJwm34
https://ift.tt/yVAMwCS

No comments: