सर्वाइकल को इन एक्सरसाइज से भगाएं।
सर्वाइकल को इन एक्सरसाइज से भगाएं।
Exercise For Cervical: वर्तमान समय में सर्वाइकल की बीमारी तेजी से फैल रही है। अब यह बीमारी बच्चों से लेकर वृद्ध तक सबको होने लगी है। सर्वाइकल स्पॉन्डिसिस (cervical spondiasis) की वजह से हमारी गर्दन में दर्द और चक्कर आने की समस्या होने लगती है। इस बीमारी के होने के पीछे सर्वाइकल स्पाइन (cervical spine) की कमजोरी होती है। आप इस सर्वाइकल की बीमारी से छुटकारा पाने के लिए एक्सरसाइज (exercise) का सहारा ले सकते हैं। आज हम आपको कुछ एक्सरसाइज बताएंगे, जिसे नियमित करने से आप सर्वाइकल के दर्द को सही कर सकते हैं।
सर्वाइकल के दर्द से आराम देंगे ये एक्सरसाइज
नेक स्ट्रेच (neck stretch)
सबसे पहले आप अपने शरीर (body) को सीधा करके बैठे जाइए, इसके बाद आप अपनी ठुड्डी (chin) को आगे की ओर लेकर जाइए और ऐसा तबतक करते रहिए जबतक कि आपकी गर्दन में अच्छे से खिंचाव महसूस ना हो। अब इस स्थिति में आप 5 से 6 सेकेंड तक रहें और फिर अपने सिर (head) को सामान्य स्थिति में कर लें, फिर इसके बाद अपने सिर को पीछे की तरफ ले जाकर अपने ठुड्डी को ऊपर की ओर उठाएं और 5 से 7 सेकेंड तक करके रखें। ऐसा आपको 5 से 6 बार करना है।
Also Read: High Blood Pressure: घर में रहकर ही ऐसे कंट्रोल करें ब्लड प्रेशर, बस करना होगा ये काम
नेक टिल्ट (neck tilt)
सबसे पहले आप अपनी कमर (waist) को सीधी करके बैठ जाएं और ठुड्डी को नीचे की ओर लेकर लाएं, अब अपनी ठुड्डी से सीने को छूने का प्रयास करेें। इस स्थिति में आपको 5 से 7 सेकेंड तक रहना है और फिर वापस अपने सामान्य स्थिति में आ जाना है। ऐसा आपको कम से कम 5 से 6 बार तक करना है।
साइड टू साइड नेक टिल्ट (side to side neck tilt)
सबसे पहले आप अपनी गर्दन (neck) को सीधा करके बैठें, फिर एक तरफ झुकाएं और जब आपका कान (ear) आपके कंधे (shoulder) को छूने लगे तब आप रुक जाएं और इसको आपको करीब 5 से 7 सेकेंड तक इस स्थिति में रहने के बाद अपनी सामान्य स्थिति (position) में आ जाएं और अब अपने सिर को सामान्य स्थिति में ले जाकर अपने दूसरे कंधे की तरफ गर्दन झुकाएं और 5 से 6 सेकेंड तक इसी स्थिति में रहें। ऐसा आपको 5 से 6 बार करना है।
नेक टर्न (neck turn)
सबसे पहले अपनी कमर को सीधी करके बैठिए इसके बाद अपनी गर्दन को एक तरफ घुमा दें, अब गर्दन को जितना हो सके, उतना घुमाएं और लगभग 5 से 7 सेकेंड (second) तक इस स्थिति में बने रहें, इसके बाद अब अपनी गर्दन को सामान्य स्थिति में लाएं और फिर से दूसरी ओर घुमा दें। ऐसा आपको 5 से 7 बार करना है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाओं की Haribhoomi.com पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/FiWftya
https://ift.tt/mOw5Wxv

No comments: