ब्रेकफास्ट में बनाएं हेल्दी और टेस्टी Makhana Dosa
ब्रेकफास्ट में बनाएं हेल्दी और टेस्टी Makhana Dosa
Easy Makhana Dosa Recipe: ऐसा कहा जाता है कि इंसान का सुबह का ब्रेकफास्ट हेल्दी और न्यूट्रिशन से भरपूर होना चाहिए। अगर आप सुबह की शुरुआत हेल्दी खाने से करेंगे, तो आपकी सेहत अच्छी रहती है और आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करते हैं। अब सवाल उठता है कि हेल्दी खाने में क्या खाएं। ऐसे में आप मखाने का डोसा ट्राई कर सकते हैं। मखाना कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके अलावा मखाने में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इनसे आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहने के साथ हड्डियां मजबूत होती हैं। आइए ब्रेकफास्ट के लिए मखाना डोसा की बहुत ही आसान रेसिपी (Easy Recipe) देखते हैं।
मखाना डोसा बनाने में इस्तेमाल होने वाले इंग्रेडिएंट्स
मखाना (1 कप भुना हुआ)
फ्रूट सॉल्ट (1/2 छोटा चम्मच)
गाढ़ी खट्टी दही (1/2 कप)
चावल का आटा (1/2 कप)
सूजी (1 कप)
नमक (स्वादानुसार)
मखाना डोसा बनाने की आसान रेसिपी
मखाना डोसा बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बाउल में मखाना, सूजी, भीगे हुए चावल, दही, पानी और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करना है। इसके बाद तैयार हुए मिश्रण को 10 से 12 मिनट के लिए अलग रख देना है। अब इस पेस्ट को 1/2 कप पानी के साथ मिक्सी में पीसकर चिकना घोल तैयार कर लेना है।
अगले स्टेप में डोसा बनाने के लिए बैटर को कटोरे में निकाल लें। इसमें ईनो मिक्स कर लें, जिससे ये बैटर फुल जाएगा। अब एक नॉन स्टिक गर्म तवे पर तेल लगा लें।
आखिरी स्टेप में आपको तवे पर 2 चम्मच बैटर डालना है और एक तरफ से गोल घुमाते हुए फैलाना है। एक तरफ सिकने के बाद इसे दूसरी तरफ पलट दें। इस तरह से मखाना डोसा तैयार हो जाएगा। आप इसे मनपसंद चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।
Also Read: Corn Hot Dog: बच्चों के लंच में रखें कॉर्न हॉट डॉग, देखें आसान रेसिपी
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/pT2ZjHu
https://ift.tt/q8OkEZu

No comments: