बिरयानी और चार मीनार ही नहीं इन चीजों के लिए भी मशहूर है हैदराबाद, जानें निजामों के शहर से जुड़े Interesting Facts
हैदराबाद में ये चीजें भी मशहूर हैं।
हैदराबाद में ये चीजें भी मशहूर हैं।
Some Interesting Facts About Hyderabad: निजामों के शहर हैदराबाद की चार मीनार से लेकर बिरयानी तक हर चीज देशभर में बहुत मशहूर है। हैदराबाद भारत के महानगरों और शाही भारतीय शहरों में से एक है, इसे मोतियों का शहर भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि सालों पहले इस शहर में अमीर निजाम रहा करते थे। उन्होंने समय के साथ कई किले, महल और उद्यान बनवाए थे। आज भी इस शहर में ऐतिहासिक संरचनाएं,आईटी पार्क, कॉलेज और पुराने से पुराने रेस्तरां उसी मजबूती सुर शाही अंदाज के साथ टूरिस्ट लोगों को अपनी तरफ अट्रैक्ट करते हैं। आप बेशक इस शहर में घूमने गए हों, लेकिन इस शहर से जुड़े रोचक और दिलचस्प तथ्यों से आप अब भी अनजान हो सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको हैदराबाद के कुछ रोचक तथ्यों के बारे में बताएंगे।
हैदराबाद में स्थित है विश्व का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो
निजामों के शहर हैदराबाद में दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो स्थित है। इस स्टूडियो का नाम रामोजी फिल्म सिटी है। यह स्टूडियो इतना बड़ा है कि यहां जाकर लोग एक शहर के अंदर एक और भव्य शहर के होने का लुत्फ उठा सकते हैं। ध्यान रहे कि यहां जाकर आपका सिर चकरा भी सकता है। रामोजी फिल्म सिटी 1666 एकड़ में फैली है, जानकारी के लिए बता दें कि इस जगह का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। हैदराबाद में इस भव्य फिल्म स्टूडियो का निर्माण तेलुगू फिल्म डायरेक्टर रामोजी राव ने करवाया था।
हैदराबाद में स्थित है सबसे बड़ी बुद्ध की प्रतिमा
आपको जानकार हैरानी होगी कि निजामों के शहर हैदराबाद में दुनिया की सबसे बड़ी गौतम बुद्ध की प्रतिमा भी स्थित है। हुसैन सागर झील के बीचों-बीच खड़ी इस प्रतिमा कि खासियत है कि ये प्रतिमा चट्टान के एक ही टुकड़े से बनी है। इस जगह पर केवल नाव से ही पहुंचा जा सकता है। वहीं, अगर इस मूर्ति के वजन कि बात करें तो यह लगभग 450 टन की है और लंबाई में 18 मीटर ऊंची है।
हैदराबाद का मशहूर चारमीनार
हैदराबाद के सबसे मशहूर स्मारकों में चारमीनार का नाम भी शामिल है। जानकारी के लिए बता दें कि चारमीनार किसी निजाम या राजा द्वारा नहीं बनवाया गया है। इस मशहूर स्मारक का निर्माण कुली कुतुब शाह ने अपने नागरिकों को घातक प्लेग से बचाने के लिए किया था। चारमीनार को ईश्वर से प्रार्थना के संकेत के रूप में बनवाया गया था।
असली मातियों के लिए भी मशहूर शहर
जिस तरह हैदराबाद की बिरियानी के लाजवाब स्वाद पर कोई सवाल नहीं उठा सकता है, उसी तरह यहां के मीठे पानी के मोतियों पर भी कोई शक नहीं करना चाहिए। बता दें कि निजाम संस्कृति और कला के बहुत शौकीन हुआ करते थे। वे अपने परिवार की महिलाओं को उपहार में देने के लिए सभी प्रकार के मोती लाया करते थे। उन्हें अपनी बेगमों पर विदेशी मोती के आभूषणों की बौछार करना पसंद था। जैसी ही मोतियों की मांग बढ़ी, तो दुनियाभर के व्यापारी रत्नों का व्यापार करने शहर में आ गए। सतलादा, पंचलदा हार हैदराबाद की खासियत हैं।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/0HQtadV
https://ift.tt/zZxtnMr

No comments: