Chilli Paneer: घर पर झटपट बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल चिल्ली पनीर, यहां देखें बहुत ही आसान रेसिपी

चिल्ली पनीर बनाने की विधि।

चिल्ली पनीर बनाने की विधि।

Chilli Paneer Recipe: पनीर हम सभी का सबसे फेवरेट स्नैक होता है। पनीर की सहायता से हम सब्जी से लेकर भुर्जी तक बहुत सी डिशेज बना सकते हैं। अगर आप भी पनीर के शौकीन हैं और डिनर में कुछ हटकर ट्राई करने का सोच रहे हैं, तो हम आपको चिल्ली पनीर कि रेसिपी बताएंगे। चिल्ली पनीर बहुत फेमस और टेस्टी स्नैक होता है। ऐसे में आज आपको बताएंगे कि घर पर लाजवाब चिल्ली पनीर कैसे बना सकते हैं, जो आपको रेस्टोरेंट जैसा टेस्ट देगा ।

चिल्ली पनीर में इस्तेमाल होने वाली सामग्री

चिल्ली पनीर बनाने के लिए 500 ग्राम पनीर, 2 चम्मच सोया सॉस, 4 चम्मच टमेटो कैचप, 2 लाल शिमला मिर्च, 250 ग्राम प्याज, 1 चम्मच अदरक पाउडर, 50 ग्राम हरी मिर्च, 2 चम्मच शेजवान सॉस, 4 चम्मच अदरक, 4 चम्मच लहसुन का पेस्ट, 2 चम्मच मक्के का आटा, 2 चम्मच सिरका, 2 चम्मच हरी मिर्च की चटनी, 2 पीली शिमला मिर्च, 1 कप रिफाइंड तेल, 2 चम्मच मक्खन और स्वादानुसार नमक लें।

चिल्ली पनीर बनाने की आसान विधि

चिल्ली पनीर बनाने के लिए आपको पनीर को छोटे-छोटे पीस में काट लेना है। इसके बाद प्याज, अदरक, हरी मिर्च और शिमला मिर्च को काटकर एक तरफ रख दें। अब एक कटोरे में पनीर डालें, इसमें कॉर्नफ्लोर, नमक, अदरक पाउडर, सिरका और मिर्च का पेस्ट डालें। पूरे मिक्सरचर को करीब 10-15 मिनट के लिए मैरिनेट करें। फिर एक कड़ाही को धीमी आंच पर रखें और उसमें तेल गर्म करें। जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तो पनीर के टुकड़ों को सुनहरा होने तक फ्राई करें।

अब चिल्ली पनीर की ग्रेवी तैयार करनी होगी। ग्रेवी के लिए कड़ाही को मीडियम फ्लेम पर रखें और थोड़ा सा तेल डालें। इसमें लहसुन का पेस्ट, कटा हुआ अदरक और कटी हुई हरी मिर्च भून लें। इसके बाद कटी हुई शिमला मिर्च डालें, एक मिनट के लिए भूनें और फिर इसमें प्याज मिलाएं। इसके बाद शेजवान सॉस, कैचप, हरी मिर्च सॉस और सोया सॉस मिलाएं। अगले स्टेप में पिघला हुआ मक्खन डालें और 2-3 मिनट तक पकाएं, अंत में आप इस ग्रेवी में फ्राई किए हुए पनीर क्यूब्स डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें। आप ज्यादा ग्रेवी बनाना चाहते हैं तो थोड़ा पानी एक्स्ट्रा डाल सकते हैं।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/a1H7AqZ
https://ift.tt/dwYA8PG
Chilli Paneer: घर पर झटपट बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल चिल्ली पनीर, यहां देखें बहुत ही आसान रेसिपी Chilli Paneer: घर पर झटपट बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल चिल्ली पनीर, यहां देखें बहुत ही आसान रेसिपी Reviewed by HealthTak on April 03, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.