Nordic Diet: बढ़ते वजन को घटाने के लिए फॉलो करें ये हेल्दी डाइट, स्वाद के साथ दिल का भी रखें ख्याल

नॉर्डिक डाइट शरीर के लिए बहुत बेहतरीन होती है।

नॉर्डिक डाइट शरीर के लिए बहुत बेहतरीन होती है।

Know What Is Nordic Diet: आजकल के समय में हर इंसान मोटापे की समस्या का शिकार है। महिलाओं से लेकर पुरुषों तक हर कोई इस समस्या से निपटने की जद्दोजहद में लगा रहता है। महंगे प्रोडक्ट्स और बहुत सख्त डाइट प्लान का पालन करने के बाद भी हम अपना वजन नहीं घटा पाते हैं। ऐसे में आपको मोटापे से निजात पाने के लिए सबसे पहले अपनी दिनचर्या और खानपान में सुधार करने की जरूरत है। इसके अलावा आप रोजाना सुबह और शाम एक्सरसाइज करना बिल्कुल ना भूलें। अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं और बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो आपको Nordic Diet अपनानी चाहिए। इस डाइट को फॉलो करने से आपको वजन घटाने में बहुत मदद मिलती है। आइए जानें नॉर्डिक डाइट क्या होती है।

  • जानिए क्या है नॉर्डिक डाइट

आप इस डाइट के नाम से ही जान सकते हैं कि नॉर्डिक देशों में इस तरह की डाइट को फॉलो किया जाता है। उत्तरी यूरोप और उत्तरी अटलांटिक के पांच देश डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे और स्वीडन नॉर्डिक कंट्री कहलाते हैं। नॉर्डिक डाइट में ऐसी खाने की चीजें शामिल होती हैं, जो इन देशों में ट्रेडिशनली खाए जाती हैं। इसमें मौसमी चीजें और स्थानीय तौर पर उगाई जाने वाली खाने की चीजें शामिल होती हैं। नॉर्डिक डाइट आम डाइट की तरह नहीं होती है, क्योंकि इसमें वजन घटाने पर जोर नहीं दिया जाता है। इसकी जगह यह डाइट हेल्दी फूड खाने का एक बहुत ही टेस्टी तरीका होती है।

  • नॉर्डिक डाइट में कौन सी चीजें हैं शामिल

नॉर्डिक डाइट में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, फलियां, बीन्स, मटर के साथ ही, जड़ वाली सब्जियां जैसे आलू और गाजर, नट्स, सीड्स, राई ब्रेड, ओट, हर्ब, स्पाइसेज आदि शामिल होते हैं। विशेषज्ञों की मानें, तो नॉर्डिक डाइट में प्लांट बेस्ड फूड के साथ-साथ मध्यम मात्रा में मछली, अंडे और लो फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट की थोड़ी मात्रा शामिल होती है। इसमें प्रोसेस्ड फूड, शुगर आइटम, रेड मीट को ना के बराबर शामिल किया जाता है। इस आहार में रेपसीड तेल शामिल किया जाता है। इस डाइट में आपको हेल्दी मोनोअनसैचुरेटेड फैट मिल जाता है। इसमें कुछ अल्फा-लिनोलेनिक एसिड भी होता है। साथ ही, इस आहार में बढ़िया गुणवत्ता वाले कार्बोहाइड्रेट पर भी जोर दिया जाता है।

  • नॉर्डिक डाइट से शरीर को मिलेगा ये फायदा

- इस डाइट से इंसान के बॉडी मास इंडेक्स पर प्रभाव पड़ता है। इससे कमर के आस पास की चर्बी भी कुछ हद तक कम हो जाती है।

- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन लोगों ने छह महीने के लिए नॉर्डिक डाइट को फॉलो किया, उनमें वजन घटने के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल लेवल में सुधार, ब्लड शुगर लेवल पर कंट्रोल और हार्ट की सेहत के लिए भी बेहतरीन होता है।

- नॉर्डिक डाइट में रेड मीट बहुत कम मात्रा में लेने को कहा जाता है। साथ ही, प्रोसेस्ड फूड से बचने की सलाह दी जाती है।

- नॉर्डिक डाइट में एडेड शुगर, साल्टी फूड, फैटी डाइट और कार्बोनेटेड ड्रिंक के सेवन को बंद कर दिया जाता है, ये सभी चीजें मिलकर इंसान का वजन बढ़ाती हैं।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/mPvc37D
https://ift.tt/zZxtnMr
Nordic Diet: बढ़ते वजन को घटाने के लिए फॉलो करें ये हेल्दी डाइट, स्वाद के साथ दिल का भी रखें ख्याल Nordic Diet: बढ़ते वजन को घटाने के लिए फॉलो करें ये हेल्दी डाइट, स्वाद के साथ दिल का भी रखें ख्याल Reviewed by HealthTak on April 03, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.