Gol Gappe Recipe: घर पर बनाएं स्ट्रीट स्टाइल लाजवाब गोलगप्पे, यहां देखें बहुत ही आसान रेसिपी

गोलगप्पे बनाने की आसान विधि।

गोलगप्पे बनाने की आसान विधि।

Gol Gappe Recipe: गोलगप्पे का नाम सुनते ही किसी भी इंसान के मुंह में पानी आ जाता है। यह एक ऐसी डिश है, जिसको खाने के लिए कभी कोई मना नहीं कर पाता है। इंडियन स्ट्रीट फूड के तौर पर गोलगप्पे बहुत मशहूर हैं, कई जगहों पर इन्हें पानी पुरी भी कहा जाता है। अगर आप कभी बहुत लो फील कर रहे हो, तो गोलगप्पे आपके मूड को एकदम रिफ्रेश कर देते हैं। गोलगप्पे खाने में जितने टेस्टी होते हैं, इन्हें बनाना ज्यादा मुश्किल भी नहीं होता है। आज हम आपको घर पर ही जबरदस्त गोलगप्पे बनाने की सिंपल रेसिपी बताएंगे।

गोलगप्पे बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले इंग्रेडिएंट्स

मैदा

उबले आलू

सूजी

काले चने उबले हुए

प्याज बारीक कटा

इमली की चटनी

चाट मसाला

दही

बूंदी

हरी मिर्च

जलजीरा

काली मिर्च पाउडर

धनिया पत्ती

नमक

गोलगप्पे बनाने की आसान रेसिपी

चटपटे गोलगप्पे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा और सूजी को अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद मिश्रण में नमक मिला लें, अब थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूंथ लें। आटा सख्त गूंथे और फिर उसे सूती गीले कपड़े से ढककर 20 मिनट के लिए रख दें। तय समय के बाद आटे को दोबारा गूंथ लें, इसके बाद आटे की लोइयां बनाएं और उन्हें बेलकर धारदार ढक्कन की मदद से काट लें। अब एक कड़ाही में तेल डालकर, उसमें काटकर रखे हुए गोलगप्पे डालकर तल लें। गोलगप्पे को हल्के से दबाएं जिससे वो फूल जाएं, दोनों ओर से सुनहरे होने तक गोलगप्पे तलें, फिर एक बाउल में निकाल लें।

गोलगप्पे बनने के बाद आलू और चने को उबालें, इसके बाद इन्हें अच्छी तरह से मसल लें। इसमें उबले हुए काले चने, कटी हरी मिर्च और बारीक कटी प्याज डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद मिश्रण में चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं। मिश्रण तैयार होने के बाद अपने स्वाद के हिसाब से गोलगप्पे में इस्तेमाल होने वाला जलजीरा पानी बना लें। आप चाहें तो जलजीरा पानी में बूंदी भी मिक्स कर सकते हैं, इससे गोलगप्पे का स्वाद और बढ़ जाएगा। आपके टेस्टी गोलगप्पे बनकर तैयार हैं।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/VEtHIpg
https://ift.tt/FVkU3cQ
Gol Gappe Recipe: घर पर बनाएं स्ट्रीट स्टाइल लाजवाब गोलगप्पे, यहां देखें बहुत ही आसान रेसिपी Gol Gappe Recipe: घर पर बनाएं स्ट्रीट स्टाइल लाजवाब गोलगप्पे, यहां देखें बहुत ही आसान रेसिपी Reviewed by HealthTak on April 04, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.