कल्चरल सेंटर में नहीं होगा ज्यादा खर्चा।
कल्चरल सेंटर में नहीं होगा ज्यादा खर्चा।
Nita Mukesh Ambani Cultural Centre: अंबानी परिवार हमेशा दुनिया के सामने भारतीय संस्कृति और कला को बहुत ही खूबसूरती से पेश करते हैं। उन्होंने अपनी इसी परंपरा को एक नया रूप देने के लिए मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की शुरुआत की है। बता दें कि इस कल्चरल सेंटर का उद्घाटन 31 मार्च को किया गया था, जिसमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के कई बड़े चेहरों ने शिकरत की थी। तीन दिन तक चले इस इवेंट में हॉलीवुड स्टार्स टॉम हॉलैंड, जेंडाया और गिगी हदीद से लेकर कई बड़े-बड़े राजनेताओं को भी स्पॉट किया गया था।
अगर बात करें NMACC की, तो कला और संस्कृति के क्षेत्र में ये सेंटर अपने आप में बहुत अद्भुत है। यहां देश का सबसे बड़ा कॉन्फ्रेंस सेंटर, रिटेल हॉस्पिटैलिटी और भी कई ऐसी चीजें हैं, जिन्हें देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। अगर आप भी इस कल्चरल सेंटर को देखना चाहते हैं, तो पहले आपको यहां की कुछ खासियतों के बारे में जान लेना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के बारे में जानकारी देंगे। इसके साथ ही ये भी बताएंगे कि इस खूबसूरत जगह का दीदार करने के लिए आपको एंट्री टिकट में कितने पैसे खर्च होंगे।
कल्चरल सेंटर के बेहतरीन आर्ट हाउस से नहीं हटेंगी नजरें
बता दें कि चार मंजिला यह आर्ट हाउस किसी महल से कम नहीं है। ये जगह इंटरनेशनल और भारतीय दर्शकों की सहूलियत के हिसाब से बनाई गई हैं। अब क्योंकि यह कल्चरल सेंटर है, यहां इंडो और वेस्टर दोनों ही तरह की ऑडियंस के लिए कलाएं और कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। कल्चरल सेंटर के आगे के हिस्से में भारतीय सांस्कृतिक विरासत को बखूबी तरीके से दिखाया गया है। 16,000 वर्ग फुट में फैली इस जगह का निर्माण इंटरनेशनल ऑडियंस को ध्यान में रखते हुए भी किया गया है। इसके अलावा यहां टेक प्रोग्राम, वर्कशॉप और एजुकेशनल एक्टिविटीज को महत्व देते हुए अलग से जगह बनाई गई है।
कल्चरल सेंटर का ‘द क्यूब’ स्पेस अपनी तरफ करता है अट्रैक्ट
कल्चरल सेंटर में द क्यूब एक बहुत ही खास जगह है। ये जगह इंडियन आर्टिस्ट को सपोर्ट और प्रमोट करने के लिहाज से बहुत ही अहम हो जाती है, इस जगह पर आर्टिस्ट हजारों दर्शकों के सामने अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। द क्यूब को भाषण देने, स्टैंड अप कॉमेडी और म्यूजिकल शोज आदि के लिए बनाया गया है। यहां 125 लोगों के एक साथ बैठने की क्षमता है।
कल्चरल सेंटर के द ग्रैंड थिएटर और स्टूडियो थिएटर
कल्चरल सेंटर में ग्रैंड और स्टूडियो थियेटर भी बनाए गए हैं। बता दें कि इस जगह को बहुत ही कैलकुलेटिव और सावधानी पूर्वक बनाया गया है, ग्रैंड थिएटर में वर्ल्ड क्लास डॉल्बी एटमॉस सराउंड साउंड सिस्टम और वर्चुअल एकॉस्टिक सिस्टम है। यहां बड़े ही क्रिएटिव तरीके से सिटींग अरेंजमेंट किया गया है, जहां से इवेंट को देखने का मजा कई गुना बढ़ जाता है। वहीं स्टूडियो थिएटर की बात करें, तो 250 सिटिंग एरिया के साथ इस थियेटर में टेलीस्कोपिंग सिस्टम है, जो इवेंट के मुताबिक काम करता है। यहां भी वर्ल्ड क्लास डॉल्बी एटमॉस सराउंड साउंड सिस्टम और साउंडप्रूफिंग फैसिलिटी है।
टिकट से जुड़ी अहम जानकारियां
मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित इस कल्चरल सेंटर की टिकट बुक करना बहुत ही आसान है। अगर आप किसी भी प्रोग्राम को देखना चाहते हैं, तो nmacc.com पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि कल्चरल सेंटर में बच्चों, स्टूडेंट्स, सीनियर सिटीजन और दिव्यांगों की एंट्री बिल्कुल मुफ्त है। ध्यान रहे आप कल्चरल सेंटर के अंदर कुछ भी खाने का सामान नहीं ले जा सकते, हां जरूरत पड़ने पर पानी की बोतल आप वहीं से खरीद सकते हैं।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/bhwcGdC
https://ift.tt/dwYA8PG

No comments: