नवरात्री में सात्विक खाना खाएं।
नवरात्री में सात्विक खाना खाएं।
Navratri 2023 Fast Diet: नवरात्रि का मतलब नौ रातें होती है, यही कारण है कि सनातन धर्म के बहुत ही महत्वपुर्ण त्योहारों में से एक नवरात्रि का पर्व पूरे 9 दिनों तक मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार 22 तारीख से शुरू होकर 30 मार्च तक है। यह त्योहार मां दुर्गा को समर्पित है, इन 9 दिनों में लोग व्रत रखते हैं और माता रानी कि पूजा अर्चना करते हैं। किसी कारण अगर कोई व्रत नहीं भी रखता है, तब भी वह कुछ नियमों का पालन करते हैं। क्या आप जानते हैं कि नवरात्रि के पवन दिनों में कुछ कार्यों को करने की मनाही होती है, इसमें से एक खाना होता है। शास्त्रों में मुताबिक, नवरात्रि में कुछ खाने की चीजों का सेवन पूरी तरह से वर्जित होता है। भगवद् गीता और वैदिक शास्त्रों ने सात्विक, राजसिक और तामसिक श्रेणियों के तहत खाद्य पदार्थों को अलग-अलग श्रेणी में बाटा हुआ है। ऐसे में नवरात्रि के उपवास के दौरान केवल उन सब्जियों का सेवन किया जाता है जो सात्विक श्रेणी में आती हैं।
आमतौर पर नवरात्रि के दिनों में कड़वे, खट्टे, तीखे, नमकीन या सूखे तामसिक खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इस तरह के खाने से नकारात्मकता, सुस्ती और बेचैनी पैदा हो जाती है। ऐसा कहा जाता है कि देवी मां को खुश करने के लिए आपको शराब-मांस आदि चीजें बिल्कुल नहीं खानी चाहिए। ऐसे में आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की आपको नवरात्रि के दौरान किन चीजों का सेवन करना है और किन चीजों से दूरी बनानी है।
नवरात्रि में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन:-
- प्याज और लहसुन न खाएं
प्याज और लहसुन सब्जियों में आते हैं लेकिन यह तामसिक भोजन में आते हैं। इसके साथ ही आपको लीक्स, शलॉट और मशरूम जैसी चीजों का भी सेवन करने से बचना चाहिए। आप व्रत रखें या न रखें, नवरात्रि के इन 9 दिनों में इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
- बीन्स और मटर ना खाएं
नवरात्रि के दिनों में बीन्स और मटर का सेवन नहीं करना चाहिए। आप व्रत नहीं भी रख रहे हो तब भी इन चीजों का सेवन न करें। दरअसल, बीन्स और मटर आदि को फलहारी की श्रेणी में नहीं रखा जाता है, इसलिए इन्हें नहीं खाना चाहिए।
- गेहूं और चावल के आटे से रहें दूर
नवरात्रि में लोग व्रत रखते हैं, ऐसे में उन चीजों का सेवन करने के लिए कहा जाता है जो किसी इंसान में किसी तरह का आलस न आने दें। गेहूं और चावल ऐसा अनाज होता है जो डाइजेशन का प्रोसेस धीमा कर देत है, इसलिए आपको इन्हें नहीं खाना चाहिए।
- नॉन वेजिटेरियन भूलकर भी न खाएं
नवरात्रि के त्योहार में मांसाहारी चीजों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इसे किसी प्राणी के खिलाफ हिंसा माना जाता है, हालांकि बंगाली लोग नवरात्रि में नॉन वेज इसलिए खाते हैं, क्योंकि वो बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाते हैं।
- टेबल सॉल्ट ना खाएं
व्रत रखने वाले लोग अपने खाने में टेबल सॉल्ट का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। नमक किसी भी भोजन का बहुत ही अहम हिस्सा होता है और इसके बिना टेस्टी भोजन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। लेकिन उपवास के दौरान नमक खाने की अनुमति बिल्कुल नहीं होती। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि प्रोसेसिंग के दौरान इसे तमाम केमिकल से बनाया जाता है, जिसके कारण यह अपनी शुद्धता खो देता है। वहीं सेंधा नमक अपनी सबसे शुद्ध फॉर्म में होता है।
नवरात्रि में कर सकते हैं किन चीजों का सेवन
नवरात्रि के दौरान सभी सात्विक चीजों का भोजन करते हैं और एकदम सरल लाइफस्टाइल जीते हैं। ऐसे में कुट्टू और सिंघाड़े का आटा खाया जाता है। चावलों की जगह समक के चावल और सेंधा नमक का उपयोग किया जाता है। इसके अलावा आप इन चीजें को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं:-
आलू
मीठा आलू
कद्दू
कच्चा केला
कच्चा पपीता
लौकी
टमाटर
नींबू
खीरा
गाजर
सारे फल
साबुदाना
राजगिरा आदि।
बता दें कि नवरात्रि के दौरान आप किसी भी तरह के सात्विक खाने को खा सकते हैं। बस आपको ध्यान रखना है कि आप किसी तामसिक भोजन का सेवन न करें।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/SmJFTD1
https://ift.tt/EjWaCHk

No comments: