Meghalaya Tourism: शिलॉन्ग में घूमने के लिए कई फेमस लोकेशन, भूलकर भी न करें मिस

प्रतीकात्मक तस्वीर। 

प्रतीकात्मक तस्वीर। 

Shillong Tourist Places: भारत के सबसे मशहूर हिल स्टेशंस में से एक मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग है। अगर आप मेघालय में घूमने या फिर इसके आसपास के इलाकों से जुड़े हैं, तो आपको जिंदगी में एक बार शिलॉन्ग की यात्रा जरूर करनी चाहिए। ये जगह आपको शांति और सुकून के साथ जिंदगीभर के लिए खूबसूरत यादें देंगी। जानकारी के लिए बता दें कि शिलॉन्ग का नाम U-Shyllong देवता के नाम पर रखा गया था। आज के इस आर्टिकल में हम आपको शिलॉन्ग में घूमने वाली बहुत ही बेहतरीन जगहों के बारे में बताएंगे। अगर आप शिलॉन्ग घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको इन जगहों पर जरूर जाना चाहिए।

बेहतरीन है शिलॉन्ग पीक के नजारे


जानकारी के लिए बता दें कि शिलॉन्ग पीक मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग का सबसे ऊंचा माउंटेन पीक है। यहां से आपको शिलॉन्ग सबसे बेस्ट व्यू बहुत ही आसानी से देखने को मिल जाएगा। अगर आप नेचर लवर हैं, तो आपको शिलॉन्ग पीक घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए। बताते चलें कि शिलॉन्ग पीक शहर से लगभग 1500 फुट की उंचाई पर है।

सबसे खूबसूरत झीलों में से एक उमियम झील


उमियम झील मेघालय की सबसे बड़ी कृत्रिम झीलों में से एक है, जो शिलॉन्‍ग से लगभग 15 किमी दूर स्थित है। यहां वाटर से जुड़े कई तरह के गेम और साहसिक सुविधाओं के लिए भी एक लोकप्रिय गंतव्य है। पर्यटक इस स्थान पर कयाकिंग, वटर साइकलिंग, स्कूटरिंग और बोटिंग के लिए आते हैं।

बेहतरीन व्यू के लिए मशहूर है हाथी झरना


हाथी झरना शिलॉन्ग में स्थित दो स्तरीय झरना है। इस झरने की खासियत आपको नाम से ही पता चल रहा है, यह झरना आकार में एक हाथी जैसा दिखता है। झरने का ये नाम ब्रिटिश काल में अंग्रेजों द्वारा ही रखा गया था। इसके बाद से यहां लाखों टूरिस्ट छुट्टियां मनाने आते हैं।

डेविड स्कॉट ट्रेल में उठाएं एडवेंचर का लुत्फ


शिलॉन्ग में स्थित डेविड स्कॉट ट्रेल बहुत खूबसूरत जगह है। यहां आप लगभग 16 किलोमीटर की ट्रेकिंग ट्रेल और हॉर्स कार्ट ट्रेल का लुत्फ उठा सकते हैं। बता दें कि आप अपनी शिलॉन्ग की ट्रिप को एडवेंचर्स रूप देने के लिए डेविड स्कॉट ट्रेल का रुख कर सकते हैं।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/rBFYcMj
https://ift.tt/FVkU3cQ
Meghalaya Tourism: शिलॉन्ग में घूमने के लिए कई फेमस लोकेशन, भूलकर भी न करें मिस Meghalaya Tourism: शिलॉन्ग में घूमने के लिए कई फेमस लोकेशन, भूलकर भी न करें मिस Reviewed by HealthTak on April 05, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.