खड़े होकर पानी पीने से पैर में जाता है पानी, जानिए इस तरह की फेमस बातों में कितना झूठ और कितनी सच्चाई

हेल्थ से जुड़े फेमस मिथ्स

हेल्थ से जुड़े फेमस मिथ्स

Popular Myths About Health: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को फिट रखना एक बहुत बड़ा टास्क बन गया है। एक इंसान को हेल्दी तभी माना जाता है, जब वह फिजिकली, मेंटली, इमोशनली और सोशली फिट हो। बीते सालों में कोरोना महामारी के प्रकोप ने हमें भागदौड़ भरी जिंदगी में सबसे ऊपर अपनी हेल्थ को रखना सिखाया है। हालांकि, कई लोग सेहत के प्रति जागरूकता से ज्यादा मिथक पालकर बैठे हुए हैं। आज हम ऐसी ही हेल्थ से जुड़ी मिथ्स को सच मानकर जी रहे हैं। आजतक एक बड़ी आबादी इन मिथकों को फॉलो कर रही है, आइए आज हम इनकी सच्चाई से आपको रूबरू कराते हैं।

मिथक: खड़े होकर पानी पीने से शरीर को होता है नुकसान

पानी पीना हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हालांकि, आपने अक्सर लोगों को ये कहते हुआ सुना कि खड़े होकर पानी नहीं पीना चाहिए। आज हम आपको इस मिथक की सच्चाई बताएंगे। बता दें कि जब खड़े होकर पानी पीते हैं, तो वह स्पीड के साथ आपके भोजन की नली से गुजरता है और आपके पेट के सबसे निचले वाले हिस्से में गिर जाता है। यह सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है, क्योंकि पानी तेज स्पीड से नीचे गिरता है। इससे वह पेट और आसपास के ऑर्गन को भी नुकसान पहुंचाता है। यह आपके पाचन क्रिया पर भी असर डाल सकता है।

बता दें कि खड़े होकर पानी पीने से आपको गठिया की शिकायत भी हो सकती है। जब आप खड़े होकर पानी पीते हैं, तो आपकी प्यास नहीं बुझती है। वहीं, डॉक्टर भी कहते हैं कि जब भी आप खड़े होकर पानी पीते हैं, तो सिप करके पीना चाहिए। एक साथ बहुत सारा पानी पीने से आपको बचना चाहिए। हालांकि आयुर्वेद नियमों के मुताबिक, दूध काे खड़े होकर पीना उचित बताया गया है। इससे वात और पित्त दोष को बैलेंस करने का काम करता है।   

खाना खाने के तुरंत बाद बेड पर ना जाएं

खाना खाने के बाद वॉक करने से वजन कंट्रोल में रहता है। खाना खाने के बाद वॉक करने से मेटाबॉलिज्म कंट्रोल में रहता है। मेटाबॉलिज्म हमेशा कंट्रोल में रहे, इसलिए जरूरी है कि आप खाना खाने के बाद वॉक करें। इस तरह खाना तुरंत पच जाता है, इसके लिए हमें अलग से मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। बता दें कि खाना खाने के बाद वॉक करने से शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है, जिससे स्ट्रेस कम होने लगता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो जाता है। डायबिटीज के मरीज को खाना खाने के बाद जरूर घूमना चाहिए, इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

गाजर खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है

गाजर सेहत के लिए फायदेमंद होती है, इसमें विटामिन-ए होता है। यही कारण है कि इसे खाने से आंखों की रोशनी बढ़ जाती है। इसके साथ ही, एक मिथक यह भी है कि हर रोज शौच जाना साफ पेट की निशानी है। हालांकि, एक व्यक्ति अगर हफ्ते में 3 दिन भी शौच कर रहा है तो उसका पेट ठीक है।  



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/UpaiwWI
https://ift.tt/6liro7O
खड़े होकर पानी पीने से पैर में जाता है पानी, जानिए इस तरह की फेमस बातों में कितना झूठ और कितनी सच्चाई खड़े होकर पानी पीने से पैर में जाता है पानी, जानिए इस तरह की फेमस बातों में कितना झूठ और कितनी सच्चाई Reviewed by HealthTak on April 07, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.