Beauty Tips: स्किन को बनाना चाहती हैं सॉफ्ट और ग्लोइंग तो फॉलो करें ये बेहतरीन टिप्स, चेहरे पर दिखेगा निखार

स्किन को बेहतर बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स।

स्किन को बेहतर बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स।

Best Skin Care Tips: महिलाएं अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, स्किन केयर के लिए केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना बिल्कुल भी समझदारी की बात नहीं है। ये चीजें आपकी स्किन का ख्याल रखने की जगह उसे और भी ज्यादा बर्बाद कर सकती हैं। आपने इस बात को नोटिस किया होगा कि कई लोगों के चेहरे पर ये प्रोडक्ट्स बिल्कुल सूट नहीं करते हैं। इस वजह से स्किन पर गंभीर साइड इफेक्ट दिखने लगते हैं। ज्यादातर महिलाओं को अपनी स्किन का टाइप ही नहीं पता होता है और नहीं जानती हैं कि उनकी त्वचा पर किस तरह के प्रोडक्ट्स यूज किए जा सकते हैं। ऐसे में अगर आप अपनी स्किन का ख्याल रखना चाहती हैं, तो आपको कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है।

स्किन केयर रूटीन को फॉलो कर रही हैं, तो इन बातों का खास ख्याल रखें

- मेकअप लगाकर बिल्कुल ना सोएं: आजकल ज्यादातर महिलाएं मेकअप का इस्तेमाल करती हैं। मेकअप डेली रूटीन का एक बहुत ही अहम हिस्सा बन गया है। इसे छुड़ाना भी उतना ही जरूरी होता है। ऐसे में आपको कितनी भी थकान क्यों ना हो, मेकअप के साथ कभी नहीं सोना चाहिए। यह आपकी स्किन के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है। अगर आप मेकअप के साथ सो जाती हैं, तो आपकी स्किन पर गंभीर साइड इफेक्ट्स देखने को मिलेंगे। मेकअप स्किन के पोर्स को बंद कर देता है, जिससे स्किन पर एक्ने की समस्या होने लगती है।

- स्पा ना लें: स्पा लेना स्किन के लिए अच्छा होता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा स्पा कराने से स्किन खराब हो सकती है। ऐसा करने से स्किन की नेचुरल शाइन और फ्लैक्सिबिलिटी खत्म हो जाती है। अगर आपको भी ज्यादा स्पा लेने की आदत है, तो इस आदत को बदलने में ही आपकी भलाई है।

- पिंपल्स न फोड़ें: किसी भी इंसान के पिंपल्स होना कोई बड़ी बात नहीं है। एक उम्र के बाद लड़के हों या लड़कियां, पिंपल्स होने लगते हैं। कई बार लोग इन पिंपल्स को फोड़ देती हैं। ऐसा करना बहुत ही हानिकारक हो सकता है। पिंपल्स के बैक्टीरिया और गंदगी स्किन की पोर्स में चली जाती हैं, जिससे स्किन पर परमानेंट निशान बन जाते हैं।

- कंसीलर ना लगाएं: स्किन के डार्क एरिया को छुपाने के लिए कई बार महिलाएं बहुत ज्यादा कंसीलर का इस्तेमाल कर लेती हैं। ऐसा करना भी आपके चेहरे को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे स्किन खराब होने के साथ आपकी त्वचा पर झुर्रियां पड़ सकती हैं।

- सस्ती लिपस्टिक ना लगाएं: लड़कियों का फेवरेट मेकअप प्रोडक्ट लिपस्टिक होती है, लेकिन कई बार पैसे बचाने के चक्कर में महिलाएं सस्ती लिपस्टिक इस्तेमाल करने लगती हैं, जो आपके होठों को काफी नुकसान पहुंचाती है।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/v6X5kDL
https://ift.tt/6liro7O
Beauty Tips: स्किन को बनाना चाहती हैं सॉफ्ट और ग्लोइंग तो फॉलो करें ये बेहतरीन टिप्स, चेहरे पर दिखेगा निखार Beauty Tips: स्किन को बनाना चाहती हैं सॉफ्ट और ग्लोइंग तो फॉलो करें ये बेहतरीन टिप्स, चेहरे पर दिखेगा निखार Reviewed by HealthTak on April 07, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.