Dahi Kabab: घर पर इस आसान रेसिपी से बनाएं दही के कबाब, झटपट बनकर हो जाएंगे तैयार

दही के कबाब बनाने की रेसिपी।

दही के कबाब बनाने की रेसिपी।

Dahi Ke Kabab Recipe: दही के कबाब एक ऐसी रेसिपी है, जिसे किसी भी वक्त बनाकर खाया जा सकता है। इस डिश को आप दिन में स्नैक्स के तौर पर, तो लंच और डिनर में स्टार्टर के तौर पर भी सर्व कर सकते हैं। दही के कबाब का स्वाद बच्चों के साथ ही बड़ों को भी बहुत पसंद आता है। आप अगर घर पर ही कोई पार्टी थ्रो कर रहे हैं, तो उसमें स्टार्टर के तौर पर दही के कबाब एक बेहतरीन ऑप्शन है। आइये आसान रेसिपी देखते हैं।

दही के कबाब बनाने के लिए सामग्री

पनीर कसा हुआ

हंग कर्ड

काजू कटे

ब्रेड का चूरा

हरी मिर्च कटी

तला प्याज

हरा धनिया कटा

लाल मिर्च पाउडर

गरम मसाला

कॉर्न फ्लोर

तेल

नमक

दही के कबाब बनाने की आसान रेसिपी

दही के कबाब बनाने के लिए आपको सबसे पहले पनीर को कस कर एक बाउल में रखना है। इसके बाद एक बड़ी मिक्सिंग बाउल में दही डालकर, उसमें कसा हुआ पनीर डालना है। इसके बाद आप तला हुआ प्याज, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटा काजू, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद मिश्रण में नमक और काली मिर्च डाल दें। एक्स्ट्रा नमी को हटाने के लिए ब्रेड का चूरा भी डालकर मिला दें।

सभी इंग्रेडिएंट्स को अच्छी तरह से मिक्स करें और इसे ज्यादा न गूंथे नहीं, तो दही नमी छोड़ देगी। अगर आटा ज्यादा चिपचिपा लगे, तो उसमें ब्रेड के चूरे की मात्रा और बढ़ा सकते हैं, इसके बाद दोनों हाथों में तेल लगाएं और मिश्रण लेकर पहले गोल बॉल बनाएं और फिर उसे दबाकर कबाब का शेप दें। इसके बाद दही कबाब को कॉर्न फ्लोर के साथ कोट करें, इससे कबाब की एक्स्ट्रा नमी निकल जाएगी।

अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर रखें। जब तेल गर्म हो जाए, तो कड़ाही में दही के कबाब को डालकर, उन्हें डीप फ्राई करें। दही कबाब को पलट पलटकर तब तक तलें, जब तक कि वे सुनहरे होकर क्रिस्पी न हो जाएं। इसके बाद तले दही कबाब प्लेट में निकाल लें। आपके दही कबाब तैयार हैं।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/8sIrUwV
https://ift.tt/kVErTAH
Dahi Kabab: घर पर इस आसान रेसिपी से बनाएं दही के कबाब, झटपट बनकर हो जाएंगे तैयार Dahi Kabab: घर पर इस आसान रेसिपी से बनाएं दही के कबाब, झटपट बनकर हो जाएंगे तैयार Reviewed by HealthTak on April 06, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.