Nephrotic Syndrome: डार्क यूरिन की समस्या से परेशान, कहीं किडनी संबंधी इस बीमारी के तो नहीं हो गए हैं शिकार

नेफ्रोटिक सिंड्रोम एक किडनी संबंधी बीमारी है।

नेफ्रोटिक सिंड्रोम एक किडनी संबंधी बीमारी है।

Nephrotic Syndrome Know Its Symptoms: नेफ्रोटिक सिंड्रोम किडनी से संबंधित बीमारी होती है, यह समस्या ज्यादातर बच्चों में देखने को मिलती है। आमतौर पर किडनी शरीर को डिटॉक्स करने का काम करती है, लेकिन जब किडनी की छन्नी के छेद बड़े हो जाते हैं तो इनसे यूरिन के साथ प्रोटीन भी बाहर निकालने लगता है। नेफ्रोटिक सिंड्रोम संक्रमण और रक्त के थक्कों के खतरे को बढ़ा देता है, अक्सर लोग यूरिन में झाग आने या फिर डार्क यूरिन आने की समस्या को इग्नोर कर देते हैं। लेकिन यह उनकी सबसे बड़ी गलती होती है। अगर आपको यह समस्या लगातार हो रही हैं तो समय रहते डॉक्टर से चेक कराना बहुत जरूरी है, क्योंकि यह समस्या किडनी के काम न कर पाने की वजह से होती है।

नेफ्रोटिक सिंड्रोम के यह हैं लक्षण

झागदार पेशाब

पैरों और कभी-कभी हाथ,चेहरे पर सूजन

हाई ब्लड प्रेशर या कोलेस्ट्रॉल

थकान

भूख में कमी

हर समय भरा हुआ महसूस करना।

डाइट नेफ्रोटिक सिंड्रोम को कैसे करती है प्रभावित

नेफ्रोटिक सिंड्रोम के इलाज में आहार एक बहुत ही अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में आपको कम सोडियम वाला आहार खाना चाहिए, आपको सोडियम का सेवन प्रति भोजन 400 मिलीग्राम तक सीमित करना चाहिए। किसी चीज का सेवन करने से पहले उसमें सोडियम की मात्रा की जांच कर लें। आपको नारियल या जैतून के तेल में पकी हुई ताजी सब्जियां ज्यादा खानी चाहिए। घर का बना खाना सबसे बेहतरीन होता है, क्योंकि रेस्तरां के भोजन में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है। हर दिन आपके द्वारा खाए जाने वाले प्रोटीन पर भी नज़र रखनी चाहिए।ध्यान रहे ज्यादा प्रोटीन का सेवन किडनी संबंधी किसी भी रोग में हानिकारक हो सकता है।

नेफ्रोटिक सिंड्रोम से ग्रस्त व्यक्ति खाएं ये हेल्दी चीजें

- नेफ्रोटिक सिंड्रोम से बचाव के लिए आहार में सोडियम की मात्रा और प्रोटीन कम होना चाहिए। उच्च प्रोटीन आहार किडनी की कमी का कारण बन सकता है।

- सब्जियां और फल खाने चाहिए।

- ताजा मांस खा सकते हैं, प्रोसेस्ड मीट न खाएं क्योंकि इसमें सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है

- दूध और दही का सेवन करें

- सादी रोटी, चावल और अनाज का सेवन बहुत बेहतरीन

- अनसाल्टेड स्नैक्स

- साबुत अनाज

- मक्खन या मार्जरीन आदि का सेवन। 

नेफ्रोटिक सिंड्रोम से ग्रस्त व्यक्ति ना खाएं ये चीजें

अगर आपको नेफ्रोटिक सिंड्रोम है, तो आपको नमकीन आलू के चिप्स, नमकीन ब्रेड, पॉपकॉर्न, अचार आदि जैसे संसाधित या उच्च सोडियम वाली वस्तुओं से बचना चाहिए। इसके साथ ही आपको शरीर में प्रोटीन और वसा को भी नियंत्रित करने की कोशिश करनी चाहिए।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/zmyI4dx
https://ift.tt/EjWaCHk
Nephrotic Syndrome: डार्क यूरिन की समस्या से परेशान, कहीं किडनी संबंधी इस बीमारी के तो नहीं हो गए हैं शिकार Nephrotic Syndrome: डार्क यूरिन की समस्या से परेशान, कहीं किडनी संबंधी इस बीमारी के तो नहीं हो गए हैं शिकार Reviewed by HealthTak on March 20, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.